Bhopal में बहन की शादी से पहले भाई ने दी जान, फोन पर कहा था- 'शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा'
गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में रविवार को एक नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिस परिवार में अगले महीने बेटी की डोली उठना थी, वहां बेटे ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 24 May 2026 10:53:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 10:53:23 PM (IST)
Bhopal में बहन की शादी से पहले भाई ने दी जानHighLights
- गोविंदपुरा के अन्ना नगर में 16 वर्षीय नाबालिग करण ने लगाई फांसी
- अगले महीने 18 जून को होनी थी बहन की शादी, घर में पसरा सन्नाटा
- कदम उठाने से पहले पिता से की बात, जांच के लिए मोबाइल जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर में रविवार को एक नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिस परिवार में अगले महीने बेटी की डोली उठना थी, वहां बेटे की अर्थी उठने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पिता और बहन से फोन पर बातचीत की थी, जिसमें उसने शादी में शामिल नहीं हो पाने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूध सप्लाई वाहन पर काम करता था करण
पुलिस के अनुसार, अन्ना नगर निवासी करण सिंह (16) ने नौवीं तक पढ़ाई की थी और वर्तमान में सुबह दूध सप्लाई वाहन पर काम करता था। परिवार में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 18 जून को विवाह होना था, जिसके चलते घर में उत्सव का माहौल था। करण सिंह के दो मकान हैं। अशोका गार्डन स्थित दूसरे मकान में उसका परिवार रह रहा था और वहीं शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पिता और बहन से फोन पर कहा- 'शादी में शामिल नहीं हो पाऊंगा'
रविवार सुबह करण ने अपने पिता मोहर सिंह और बहन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान उसने कहा कि वह शादी में शामिल नहीं हो पाएगा। शुरुआत में स्वजनों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ देर बाद जब परिवार ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। बाद में छोटे बेटे ने घर पहुंचकर करण के कमरे में उसे फंदे पर लटका देखा।
घटनास्थल से मिला मोबाइल फोन डिस्चार्ज
सूचना मिलने पर परिवार और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिला मोबाइल फोन डिस्चार्ज अवस्था में मिला है। फिलहाल पुलिस मोबाइल की जांच कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।