8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो 1 लाख हो जाएगी मिनिमम बेसिक सैलरी
8वें वेतन आयोग में कर्मचारी संगठनों द्वारा 3.61 से लेकर 4.0 तक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग तेज हो गई है।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 03:10:45 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 03:10:45 PM (IST)
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 4 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो 1 लाख हो जाएगी मिनिमम बेसिक सैलरीHighLights
- कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर
- 3.61 से 4.0 तक फिटमेंट फैक्टर की मांग तेज
- फिटमेंट फैक्टर 4.0 रहने पर होगा सबसे बड़ा फायदा
बिजनेस डेस्क। 7वें पे कमीशन के 10 साल की समय सीमा दिसंबर 2025 में समाप्त हो गई है। केंद्र सरकार ने उससे पहले ही 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया था और इसे रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है, जिसमें से 12 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान आयोग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारी संगठनों से उनकी राय मांगी है। इन बैठकों में फिटमेंट फैक्टर, एनुअल इंक्रीमेंट, फैमिली पेंशन और डीए जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं।
फिटमेंट फैक्टर 4 तक रखने की हुई है मांग
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने 3.61, जबकि NC-JCM ने 3.8333 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। वहीं, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 4.0 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड रखी है। अगर सरकार इन मांगों को मान लेती है, तो 25,000, 35,000 और 50,000 रुपये बेसिक पे पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल आएगा।
फिटमेंट फैक्टर 3.61 रहने पर कितना बढ़ेगा वेतन
- 25,000 रुपये बेसिक पे: इस फिटमेंट फैक्टर के आधार पर यह बढ़कर 90,250 रुपये हो जाएगी।
- 35,000 रुपये बेसिक पे: कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़कर 1,26,350 रुपये हो जाएगी।
- 50,000 रुपये बेसिक पे: यह बढ़कर 1,80,500 रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है।
फिटमेंट फैक्टर 3.833 रहने पर सैलरी का गणित
- 25,000 रुपये बेसिक पे: यह बढ़कर 95,825 रुपये हो जाएगी।
- 35,000 रुपये बेसिक पे: कर्मचारियों का बेसिक पे बढ़कर 1,34,155 रुपये हो जाएगा।
- 50,000 रुपये बेसिक पे: यह बढ़कर 1,91,650 रुपये हो जाएगा।
फिटमेंट फैक्टर 4.0 रहने पर होगा सबसे बड़ा फायदा
- 25,000 रुपये बेसिक पे: कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक पे सीधे 1 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है।
- 35,000 रुपये बेसिक पे: यह बढ़कर 1.40 लाख रुपये हो सकता है।
- 50,000 रुपये बेसिक पे: ऐसे कर्मचारियों को 4 गुना फायदा होगा और उनकी बेसिक सैलरी 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
गौरतलब है कि 7वें पे कमीशन के दौरान 2.57 फिटमेंट फैक्टर तय किया गया था, जिससे न्यूनतम बेसिक पे 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हुआ था। हालांकि, अभी 8वें वेतन आयोग की तरफ से फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- Hurun India Philanthropy: अदाणी और अंबानी को पछाड़ यह दिग्गज बना देश का सबसे बड़ा दानवीर