सराफा बाजार: चांदी 5000 और सोना 1000 रु. सस्ता, निवेशकों की क्रूड आइल में रुचि बढ़ने से बदला समीकरण
सोना वायदा 5085 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 5170 डालर और नीचे में 5080 डालर प्रति औंस और चांदी 83.12 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 84.91 डालर और नीचे मे ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:00:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:13:29 PM (IST)
सोने और चांदी के दाम।HighLights
- सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों गिरावट देखने को मिल रही है।
- ज्वेलर्स का मानना है कि तनाव की वजह से दुबई में सोने पर मिला
- भारी डिस्काउंट से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिल रह रहा है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी रहने से क्रूड आइल के दाम आसमान छू रहे हैं। नतीजा बड़े निवेशक बुलियन मार्केट से पैसा निकालकर क्रूड आइल में लगा रहे हैं। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
तनावपूर्व वैश्विक हालातों के बीच सुरक्षित निवेश का विकल्प माने जाने वाले सोने और चांदी में गिरावट से लोग हैरान है।
निवेशकों के साथ ही सटोरियों की खरीदारी कमजोर होने से सोमवार को कामेक्स पर सोना वायदा 85 डालर टूटकर 5085 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 126 सेंट घटकर 83.12 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये टूटकर 161000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5000 रुपये घटकर 264000 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का मानना है कि तनाव की वजह से दुबई में सोने पर भारी डिस्काउंट दिए जाने से भी कीमतों पर दबाव देखने को मिल रह रहा है।
कामेक्स वायदा
सोना वायदा 5085 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 5170 डालर और नीचे में 5080 डालर प्रति औंस और चांदी 83.12 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 84.91 डालर और नीचे में 82.38 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 161000 सोना आरटीजीएस में 158600 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 145300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शनिवार को सोना 162000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 264000, चांदी आरटीजीएस 266000 चांदी टंच 264500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2850 रु. प्रति नग बिका। शनिवार को चांदी 269000 रु. पर बंद हुई थी।