Gold Rate Today: चांदी ने आज लगाई 13 हजार रुपये की छलांग, सोना भी 1700 रुपये हुआ महंगा, देखें आज के भाव
सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आई है। 24 कैरेट सोना 1,700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख और चांदी 13 हजार बढ़कर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 02:43:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 02:43:07 PM (IST)
सोना-चांदी में दिखी तेजी। (फाइल फोटो)HighLights
- 24 कैरेट सोना 1,700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम।
- चांदी 13 हजार बढ़कर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो।
- इस साल सोना करीब 27 हजार रुपये महंगा हुआ।
बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये तक पहुंच गई है। वहीं चांदी के दाम में भी बड़ा उछाल आया है और एक किलो चांदी 13 हजार रुपये बढ़कर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और निवेशकों की मांग के कारण कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
सोना 1,700 रुपये महंगा
ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,700 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब 1.59 लाख रुपये थी। कीमतों में यह तेजी बाजार में बढ़ती खरीदारी और वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव के कारण देखी जा रही है।
चांदी में 13 हजार रुपये की बढ़त
चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। एक किलो चांदी का भाव 13 हजार रुपये बढ़कर 2.73 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
इस साल सोना 27 हजार तक महंगा
अगर पूरे साल की बात करें तो सोने की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। बीते साल के अंत में सोना करीब 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.60 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 27 हजार रुपये बढ़ चुकी है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी उल्लेखनीय तेजी देखी गई है।
बाजार की अगली चाल इन कारकों पर निर्भर
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेंगी। खासकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर बाजार पर पड़ सकता है। इसके अलावा अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बेहतर रहने पर डॉलर मजबूत हो सकता है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।