इंदौर सराफा बाजार: चांदी के भाव में फिर 2000 की वृद्धि, सोना आंशिक सुधरा
भारतीय बाजार में इस समय लग्नसरा वालों की डिमांड गहनों में आवश्यकता अनुसार बनी हुई है। हालांकि ज्यादातर कारोबार लाइटवेट गहनों में देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 08:08:44 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 08:11:34 PM (IST)
इंदौर में सोने और चांदी के भाव।HighLights
- भारतीय बाजार में इस समय लग्नसरा वालों की डिमांड गहनों में बनी है।
- हालांकि ज्यादातर कारोबार लाइटवेट गहनों में देखने को मिल रहा है।
- इसके अलावा पुराने जेवर देककर नए जेवर की खरीदारी भी हो रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ईरान के विदेशमंत्री के पाकिस्तान पहुंचने की खबर से अमेरिका-ईरान के बीच फिर से चर्चा शुरू होने की उम्मीद से कीमती धातुओं में फिर से खरीद निकली।
इससे कीमतों में तेजी की उम्मीद को बल मिला। शनिवार होने के कारण वायदा मार्केट बंद रहा इस बीच भारतीय सराफा बाजार में वैवाहिक सीजन और आगे की तेजी को भांपकर कीमतें बढ़ा दी गई।
भारतीय बाजार में इस समय लग्नसरा वालों की डिमांड गहनों में आवश्यकता अनुसार बनी हुई है। हालांकि ज्यादातर कारोबार लाइटवेट गहनों में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा पुराने जेवर देककर नए जेवर की खरीदारी भी खूब हो रही है।
शुक्रवार को देर रात निवेशकों की सक्रियता के चलते कॉमेक्स पर सोना-चांदी वायदा मजूबती के साथ बंद हुआ। कॉमेक्स पर सोना वायदा सुधरकर 4706 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 57.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इसके चलते शनिवार को इंदौर मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार रहा। इंदौर में सोना केडबरी 500 रुपये सुधरकर 153500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 2000 रुपये बढ़कर 243000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
इंदौर के बंद भाव
- सोना केडबरी रवा नकद में 153500, सोना आरटीजीएस में 150500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 137900 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
- शुक्रवार को सोना 153000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 243000, चांदी आरटीजीएस 247000 चांदी टंच 243500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 241000 रु. पर बंद हुई थी।