
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। बढ़ते भूराजनैतिक तनाव और ट्रेड रिस्क के बीच कीमती धातुओं में सेफ हेवन डिमांड बनी हुई है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना-चांदी के दाम रोजाना नए-नए स्तर को छू रहे है। बाजार भी हैरान है क्योंकि इससे पहले कभी लगातार तेजी और इतने ऊंचे दाम नहीं देखे गए।
बुधवार को भी कामेक्स पर सोना वायदा 178 डालर उछलकर 5278 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 1076 सेंट बढ़कर 113.41 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में रिकार्ड तोड़ तेजी का वातावरण बना हुआ है।
बुधवार को इंदौर सोना केडबरी पिछले सारे रिकार्ड तोड़ता हुआ 6300 रुपये बढ़कर 171000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 10 हजार बढ़कर 355000 रुपये प्रति किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। घरेलू सराफा बाजार में गहनों में कारोबार सुस्त है। हालांकि निवेशकों की बाजार में खरीदी-बिक्री जोरों पर चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दक्षिण कोरियाई सामानों पर टैरिफ 15 फीसद से बढ़ाकर 25 फीसद करने की धमकी के बाद मार्केट का सेंटिमेंट तेज़ी से बुलिश हो गया, जिससे ग्लोबल ट्रेड में अनिश्चितता फिर से बढ़ गई।
सॉवरेन बॉन्ड और करेंसी में निवेशकों का भरोसा लगातार कम होता गया, जिससे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारी फिस्कल खर्च की चिंताओं के कारण चल रहे "डीबेसमेंट ट्रेड" के तहत फंड कीमती धातुओं में चला गया। अमेरिकी फेडरल रिज़र्व को लेकर उम्मीदों ने भी अस्थिरता बढ़ाई।
कामेक्स वायदा- सोना वायदा बढ़कर 5278 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 5311 डालर और नीचे में 5156 डालर प्रति औंस और चांदी 113.41 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 116.08 डालर और नीचे में 110.59 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
सोना केडबरी रवा नकद में 171000 सोना आरटीजीएस में 164400 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 150600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। मंगलवार को सोना 164700 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 355000, चांदी आरटीजीएस 364000 चांदी टंच 355500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 3800 रु. प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी 345000 रु. पर बंद हुई थी।