• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa : यूएस के महंगाई आंकड़ों से कॉमेक्स पर सोना 4000 डॉलर के नीचे पहुंचा

अमेरिका के मजबूत महंगाई आंकड़ों और मध्य पूर्व में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण मौद्रिक सख्ती की उम्मीदें और प्रबल हो गईं, जिससे बुलियन मार्केट लगातार दूसरे महीने गिरावट की राह पर है।

By Kuldeep BhawsarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 12:39:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 12:39:02 PM (IST)
Indore Sarafa : यूएस के महंगाई आंकड़ों से कॉमेक्स पर सोना 4000 डॉलर के नीचे पहुंचा
ज्वेलर्स की शॉप पर गहने देखते दंपती। -फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर में चांदी 7800 और सोना 900 रुपये हुआ सस्ता
  2. भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट
  3. ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के संकेतों से तेल की कीमतें चढ़ गईं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : अमेरिका के मजबूत महंगाई आंकड़ों और मध्य पूर्व में नए सिरे से बढ़े तनाव के कारण मौद्रिक सख्ती की उम्मीदें और प्रबल हो गईं, जिससे बुलियन मार्केट लगातार दूसरे महीने गिरावट की राह पर है।

अक्टूबर में सोना 3 प्रतिशत से अधिक गिरा क्योंकि मध्य पूर्व में नए सिरे से छिड़ी लड़ाई ने ऊर्जा कीमतों को ऊंचा बनाए रखा और महंगाई की चिंताओं को हवा दी। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर शाम तक कामेक्स पर सोना 4000 डालर और चांदी 51 डालर के नीचे पहुंच गई।

भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई

सोना वायदा 56 डालर टूटकर 3989 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 198 सेंट घटकर 50.72 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई। शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 900 रुपये घटकर 143700 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 7800 रुपये घटकर 187200 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर बड़े निवेशकों की पूछताछ बढ़ी है, लेकिन आम ग्राहकी गहनों में धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन रविवार को पुष्यनक्षत्र होने से बाजार में अच्छी कामकाज की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।


ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के संकेतों से तेल की कीमतें चढ़ गईं

ज्वेलर्स का कहना है कि अगले सप्ताह अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के बाद वाशिंगटन द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के संकेतों से तेल की कीमतें चढ़ गईं। फेडरल रिजर्व ने इस सप्ताह ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं, लेकिन चेयर केविन वार्श ने आगे और सख्ती की संभावना को खुला रखा क्योंकि नीति-निर्माता लगातार बनी महंगाई से जूझ रहे हैं।

कामेक्स वायदा - सोना वायदा 3989 डालर प्रति औंस, ऊपर में वायदा 4026 डालर और नीचे में वायदा 3964 डालर प्रति औंस चांदी वायदा 50.72 डालर प्रति औंस, ऊपर वायदा में 52.19 डालर और नीचे में वायदा 50.42 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव- सोना केडबरी रवा नकद में 142800, सोना आरटीजीएस में 140150, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 128450 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 143700 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 187200, चांदी आरटीजीएस 181800, चांदी टंच 187700 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2400 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। गुरुवार को चांदी चौरसा 195000 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, COMEX से लेकर MCX तक फिसले भाव, देखें आज का ताजा रेट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।