इंदौर सराफा बाजार: अक्षय तृतीया पर गहनों में सीमित पूछताछ, कीमतें बढ़ी
इंदौर में अक्षय तृतीया के एक दिन पहले बाजारों में गहनों में सीमित रूप से पूछताछ रही। ज्यादातर कारोबार लाइट वैट गहनों में देखने को मिला है। इसके साथ ही ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 06:58:42 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 07:01:37 PM (IST)
इंदौर सराफा में सोने व चांदी के दाम।HighLights
- अक्षय तृतीया के एक दिन पहले गहनों में सीमित पूछताछ है।
- ज्यादातर कारोबार लाइट वैट गहनों में देखने को मिला है।
- पुराने जेवर देकर नए जेवर का कारोबार भी अधिक हो रहा है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को होर्मुज खुलने के खबरों की खबरों से निवेशकों का रुझान बुलियन मार्केट में बढ़ गया जिससे कामेक्स पर सोना वायदा 38 डालर उछलकर 4831 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 128 सेंट बढ़कर 80.86 डालर प्रति औंस बंद हुई। इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है।
इंदौर में अक्षय तृतीया के एक दिन पहले बाजारों में गहनों में सीमित रूप से पूछताछ रही। ज्यादातर कारोबार लाइट वैट गहनों में देखने को मिला है। इसके साथ ही पुराने जेवर देकर नए जेवर का कारोबार भी अधिक हो रहा है। विदेशों में आई तेजी की वजह से इंदौर में शनिवार को सोना केडबरी 800 रुपये उछलकर 153900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3500 रुपये उछलकर 248500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
भू-राजनीतक जोखिम, धीमी वैश्विक वृद्धि और साल के अंत में मौद्रिक नीति में ढील की संभावना जैसे कारक कीमतों को समर्थन दे सकते है जबकि लगातार मुद्रास्फीति, मजबूत डॉलर और भौतिक मांग में कमी निकट भविष्य में बाजार के बाधाएं बन सकती है। ज्वेलर्स का कहना है कि होर्मुज पर फिर से सख्ती किए जाने की समाचार है जिससे बाजार में बड़ी तेजी की स्थिति नहीं बन पाई है।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 153900, सोना आरटीजीएस में 152300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 139600 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। शुक्रवार को सोना 153100 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 248500, चांदी आरटीजीएस 252000 चांदी टंच 249000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2590 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 245000 रु. पर बंद हुई थी।