• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Indore Sarafa Rate 30 July: इंदौर में सोने और चांदी के दामों में आया सुधार, चेक करें लेटेस्‍ट भाव

इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार रहा। इंदौर में सोना केडबरी 600 रुपये बढ़कर 141800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा...और पढ़ें

By Kuldeep BhawsarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 06:15:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 06:17:13 PM (IST)
Indore Sarafa Rate 30 July: इंदौर में सोने और चांदी के दामों में आया सुधार, चेक करें लेटेस्‍ट भाव
इंदौर में सोने और चांदी के दाम।

HighLights

  1. बाजार भाव सोना-चांदीब्याज दर स्थिर
  2. रहने के बावजूद नीचे दामों
  3. पर लेवाली, सोने-चांदी में सुधार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फेडरल फंड्स रेट को लगातार पांचवीं बार 3.50 फीसदी से 3.75 फीसदी के लक्ष्य दायरे में अपरिवर्तित (स्थिर) रखा है। यूएस के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर न बढ़ाने का फैसला 9-3 के बंटवारे के साथ लिया है।

खास बात यह है कि तीन सदस्यों ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था। इस बंटे हुए फैसले से संकेत मिलता है कि जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं।


इसके चलते बुलियन मार्केट में सीमित रूप से हलचल देखने को मिली है। घटे दामों पर निवेशकों की शार्ट टर्म के लिए लेवाली आने से विदेशों में सोने-चांदी में पुन: सुधार देखने को मिला है।

कामेक्स पर सोना वायदा 58 डालर उछलकर 4080 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 35 सेंट बढ़कर 58 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार रहा। इंदौर में सोना केडबरी 600 रुपये बढ़कर 141800 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 500 रुपये बढ़कर 220300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। हालांकि बाजार में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं के बराबर है लेकिन ज्वेलर्स का उम्मीद है कि अच्छी बारिश होने पर राखी पूर्व मांग बाजार में बढ़ सकती है।

कामेक्स वायदा

सोना वायदा 4080 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4100 डालर और नीचे में 4028 डालर प्रति औंस और चांदी 58.00 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 58.64 डालर और नीचे में 56.82 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 141800, सोना आरटीजीएस में 142700 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 130800 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 141200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 220300, आरटीजीएस 217500, चांदी टंच 220900 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2550 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी 219800 रु. पर बंद हुई थी।