• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

अरबों रुपये की पाकिस्तानी खारक जब्त, आगे बड़ी तेजी के संकेत, शकर में थोड़ी नरमी

डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेजीजेंस (डीआरआई) ने कांडला बंदरगाह पर पाकिस्तानी सूखी खजूर (खारक) की बड़ी खेप जब्त की है। 364 मिलियन टन खारक से भरे 13 कंट...और पढ़ें

By Lokesh SolankiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 10:13:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 10:13:20 AM (IST)
अरबों रुपये की पाकिस्तानी खारक जब्त, आगे बड़ी तेजी के संकेत, शकर में थोड़ी नरमी
अरबों रुपये की पाकिस्तानी खारक जब्त। (एआई इमेज)

HighLights

  1. 364 मिलियन टन खारक से भरे 13 कंटेनर जब्त किए गए हैं
  2. खारक पाकिस्तान में उपजाई और प्रोसेस की हुई है
  3. भारत लाने के लिए इस खारक की पैदावार यूएई की बताई गई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेजीजेंस (डीआरआई) ने कांडला बंदरगाह पर पाकिस्तानी सूखी खजूर (खारक) की बड़ी खेप जब्त की है। 364 मिलियन टन खारक से भरे 13 कंटेनर जब्त किए गए हैं। खारक पाकिस्तान में उपजाई और प्रोसेस की हुई है। हालांकि भारत लाने के लिए इस खारक की पैदावार यूएई की बताई गई थी।

दरअसल सरकार ने पाकिस्तान से आयात प्रतिबंधित किया है। ऐसे में आयातक इसके मूल को बदलकर रूट डायवर्ट कर इसे भारत बुलवाते रहे हैं। ताजा कार्रवाई का असर आने वाले त्योहारी और सर्दियों के सीजन में पड़ेगा। दरअसल यह मात्रा काफी बड़ी है। क्विंटल के हिसाब से देखे तो यह मात्रा तीन अरब क्विंटल से ज्यादा है। इससे इंदौर समेत देश की प्रमुख खारक की थोक मंडियों में आगे माल की किल्लत हो सकती है।


खारक की अंडर बिलिंग कर माल आयात होता है

खारक की अंडर बिलिंग कर माल आयात होता है ऐसे में डीआरआइ इसकी कीमत सिर्फ 3 करोड़ रुपये बता रही है। हालांकि इस खारक का बाजार मूल्य अरबों रुपये हैं। इंदौर सियागंज में खारक के भाव इस समय 135 से 315 रुपये किलो बोले जा रहे हैं। आने वाले दिनों में अच्छी तेजी की उम्मीद की जा रही है।हालांकि व्यापारी कह रहे हैं कि माल जल्द छूट जाएगा लेकिन डीआरआइ के रुख से इसकी उम्मीद कम ही है।

साबूदाना की बढ़ती मांग से अब भाव में जोरदार तेजी देखी जा रही है

श्रावण मास में साबूदाना की बढ़ती मांग से अब भाव में जोरदार तेजी देखी जा रही है। साबूदाना के भाव बुधवार को भी बढ़ाकर बोले गए। थोक बाजार में दो महीने में शकर के कीमतों में करीब 700-800 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आ चुकी है। मई के अंत में शकर के दाम 4220-4300 रुपये प्रति क्विंटल थे जो वर्मतान में बढ़कर 5060 रुपये प्रति क्विंटल के चल रहे है। पिछले दिनों शकर ऊपर में शकर 5150 रुपये तक बिकी थी। यानि खेरची बाजार में शकर 7-8 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।

शकर के बढ़ते दामों का सिलसिला सरकार द्वारा जून के कम शकर कोटे से शुरू हुआ जो जुलाई के बाद अगस्त का भी शकर कोटा खपत के लिहाज से कम जारी तेजी के सिलसिला को जारी रखा। पिछले दो महीने में शकर मिलों और स्टाकिस्टों-सटोरियों ने शकर में खूब मुनाफा कमाया।अब सरकार एथेनाल में गन्ने के उपयोग पर अंकुश लगाकर शकर के दाम करने की कोशिश में है।

बुधवार को शकर के भाव में थोड़ी नरमी देखी गई। व्यापारी कह रहे हैं कि सरकार द्वारा डीलर्स के लिए स्टॉक धारिता सीमा लागू करने का निर्णय लिए जाने के बाद कुछ समय के लिए शकर के दाम में थोड़ी नरमी आ सकती है। मगर आगे पुनः इसमें तेजी का माहौल बन सकता है। अक्टूबर तक पर्व-त्योहारों का सिलसिला जारी रहेगा और नवंबर से शादी-विवाह (लग्नसरा) का सीजन शुरू होगा।

नारियल में लोकल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की डिमांड जोरदार बनी हुई है जबकि उत्पादक केंद्रों से माल कम आने के कारण कीमतों में मंदी के आसार नहीं है। गुरुवार को नारियल की आवक एक गाड़ी की रही। खोपरा गोला और बूरे में मांग अच्छी रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। तरबूज मगज की आवक बढ़ने और लेवाल सुस्त होने से भाव में मंदी रही।

शकर– शकर 5000-5020, बेस्ट क्वालिटी 5030-5060, गुड़ भैली 4900, कटोरा 5300, लड्डू 5500, महाराष्ट्र गुड़ ग्लास 5600 रुपये प्रति क्विंटल।

नारियल- नारियल 120 भरती 3300, 160 भरती 3800, 200 भरती 4400, 250 भरती 5000 रुपये प्रति बोरी। खोपरा गोला बाक्स में 375-410, कट्टे में 360-365 रु. प्रति किलो, खोपरा बूरा 3100-6000 रु. प्रति 15 किलो।

पूजन सामग्री: देशी कपूर 1150 से 1200, ब्रांडेड 1295-1320, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 रुपये, और सिंदूर (25 किलो) 8000-8100रुपये। केसर 185 से 200, बेस्ट 255 से 262 रुपये प्रति ग्राम।

फलाहारी- साबूदाना: रायलरतन साबूदाना (1 किलो) 7875, रायलरतन साबूदाना (500 ग्राम)7825, रायलरतन (200 ग्राम) 8125,रायलरतन लूज़ 7350,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 1 किग्रा 7725,सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड) 500 ग्राम 7825, 200ग्राम 8125, सच्चामोती साबूदाना (रजिस्टर्ड)लूज़ 7250,सच्चामोती पोहा एक किलो पैकिंग में 5850, सच्चामोती मोरधन 8500,रायलरतन मोरधन 19500रुपये। साबूदाना सच्चासाबू एगमार्क (500) 8170, साबूदाना चक्र एगमार्क 8120, गोपाल लूज (25 किलो) 6960, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 19100 रुपये।सिंघाड़ा छोटा 100-115 बड़ा 120-130 रुपये।

मसाले : कालीमिर्च 755 से 760, मिनिमटर 775 से 785, मटरदाना 800 से 900, हल्दी निजामाबाद 230 से 250, हल्दी सांगली 310-320, जीरा 240 से 245, मीडियम 250 से 285, बेस्ट 310, सौंफ मोटी 130 से 155, बेस्ट 185 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 385, बारीक 175 से 275, लौंग चालू 740 से 755, बेस्ट 785 से 800, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 840 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1850 से 2000, बेस्ट 2300 से 2350, बड़ी इलायची 1350 से 1450, बेस्ट 1550 से 1650, पत्थरफूल 325 से 450, बेस्ट 500 से 550, बाद्यान फूल 425 से 450, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 350, ग्रीन 950 से 1100, तेजपान 95 से 110, तरबूज मगज 500 से 525, नागकेसर 975 से 1050, सौंठ 325 से 375, खसखस चालू 680 से 750, बेस्ट 1100 से 1300, धोली मूसली 1250 से 1300, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3350, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3150, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 3400 से 3700, मीडियम 3750 से 3975, बेस्ट 3900 से 3975, एक्सट्रा बेस्ट 4150 से 4300, पानबार 2575 रुपये।

सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925-950, डब्ल्यू 320 नंबर 850-870, काजू डब्ल्यू 300 नंबर 820 से 830, काजू जेएच 825-835, काजू टुकड़ी 760-785, बादाम इंडिपेंडेट 850 से 875, कैलिफोर्निया 885 से 900, मोटा दाना 970 से 1050, टांच 780 से 800, खारक 135 से 180, मीडियम 190 से 250, बेस्ट 275 से 315, किशमिश कंधारी 350 से 450, बेस्ट 600 से 700, इंडियन 270 से 325, बेस्ट 340 से 365, चारोली 1550 से 1575, बेस्ट 1650 से 1675, मनुक्का 425 से 575, बेस्ट 650 से 950, अंजीर 450 से 650, बेस्ट 950 से 1350, मखाना 900 से 975, बेस्ट 1125 से 1175, पिस्ता कंधारी 2950 से 3000, पिशोरी 3450 से 3550, नमकीन पिस्ता 1250 से 1600, अखरोट 550 से 650, बेस्ट 700 से 800, अखरोट गिरी 950 से 1150 बेस्ट 1250 से 1350, जर्दालू 450 से 550, बेस्ट 600 से 650 रुपये।

यह भी पढ़ें- त्योहारों से ठीक पहले महंगाई की मार: शक्कर 25% महंगी, तुअर-चना दाल के दाम उछले; बिगड़ गया आम आदमी का बजट