इस बिजनेसमैन को जिंदा खा गया था मगरमच्छ, पेट में मिली थीं हड्डियां, सोने की अंगूठियां
दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ में बहने के बाद बिजनेसमैन गैब्रिएल बातिस्ता की मौत की आशंका, मगरमच्छ के पेट से मिले अवशेषों से पहचान, डीएनए पुष्टि बाकी। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 06 May 2026 02:13:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 02:13:01 PM (IST)
59 वर्षीय सफल बिजनेसमैन गैब्रिएल बातिस्ता की दुखद मौत। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- बाढ़ में कार सहित बह गए बिजनेसमैन गैब्रिएल बातिस्ता
- मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष, पहचान हुई
- पत्नी ने अंगूठी से अवशेषों की पहचान की पुष्टि
बिजनेस डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के मपूललांगा प्रांत में 59 वर्षीय सफल बिजनेसमैन गैब्रिएल बातिस्ता की दुखद मौत की खबर ने स्थानीय बिजनेस जगत को झकझोर दिया है।
होटल और बार के मालिक बातिस्ता कोमाटी नदी की भीषण बाढ़ में अपनी कार के साथ बह गए थे। कई दिनों की तलाश के बाद एक विशाल मगरमच्छ के पेट से इंसानी अवशेष मिले, जिन्हें उनकी पत्नी ने पहचाना। डीएनए जांच से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
कौन थे गैब्रिएल बातिस्ता?
गैब्रिएल बातिस्ता मपूललांगा प्रांत के जाने-माने उद्यमी थे। वे स्थानीय स्तर पर होटल और बार का सफल व्यवसाय चलाते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे क्षेत्र के स्थापित बिजनेसमैन माने जाते थे और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में उनकी अच्छी पहचान थी। हालांकि उनकी कुल संपत्ति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें करोड़पति उद्यमी बताया गया है।
बिजनेस से जुड़े थे
बातिस्ता का मुख्य कारोबार हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ा था। वे होटल संचालन, बार और कैफे मैनेजमेंट, स्थानीय पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज में सक्रिय थे। उनके बिजनेस की वजह से वे स्थानीय बिजनेस सर्कल में सम्मानित व्यक्ति थे। लोग उन्हें मेेहनती और सफल होटल उद्यमी के रूप में जानते थे।
क्यों चर्चा में आए?
बातिस्ता उस समय सुर्खियों में आए जब कोमाटी नदी में बाढ़ के दौरान उनकी कार तेज बहाव में बह गई और वे लापता हो गए। लंबी तलाश के बाद एक मगरमच्छ के पेट से मिले अवशेषों में उनकी पत्नी ने पहचान की अंगूठी को पहचाना। अब डीएनए जांच से अंतिम पुष्टि का इंतजार है। यह हादसा क्षेत्र में गहरे दुख का कारण बना है।