शादीशुदा होने की बात छुपाकर युवती से दुष्कर्म और दो लाख की ठगी; आरोपी रांची से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की गांधीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने और ₹2 लाख की आर्थिक ठगी करने वाले शातिर आरोपी अजय कुमार कंव ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 03:26:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 03:26:10 PM (IST)
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपितHighLights
- गर्भवती कर आठ महीने से फरार चल रहा था एक बच्चे का पिता
- नौकरी से सस्पेंशन का बहाना बना एटीएम से निकाले पैसे
- सैकड़ों किलोमीटर दूर रांची में छिपा था हरियाली का दुश्मन
नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और दो लाख रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपित को आखिरकार आठ माह बाद रांची से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता बताया गया है, जिसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर युवती का शारीरिक एवं आर्थिक शोषण किया।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि जांजगीर-चांपा जिले के पुछेली निवासी अजय कुमार कंवर ने नवंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित पीड़िता के किराये के मकान में रह रहा था और उसने स्वयं को अविवाहित बताया था। बाद में पीड़िता को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपित ने नौकरी से निलंबित होने की बात कहकर पीड़िता की जमा पूंजी करीब दो लाख रुपये एटीएम के माध्यम से निकलवा लिए। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर के बाद अंबिकापुर में पत्नी को पति ने बीच सड़क पर दिया 'तीन तलाक', जान से मारने की भी दी धमकी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए तथा मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। लंबे समय तक फरार रहने के बाद साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपित के रांची में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने रांची पहुंचकर आरोपित को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी सहित थाना गांधीनगर पुलिस टीम की भूमिका रही।