• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार का कहर: पैदल घर लौट रहे युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बतौली के पास एनएच-43 पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पैदल जा रहे अर्जुन बखला को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे चालक क...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 12:17:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 12:17:09 PM (IST)
अंबिकापुर एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार का कहर: पैदल घर लौट रहे युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत
दुर्घटनाकारी क्रेटा कार

HighLights

  1. क्रेटा कार की टक्कर से युवक की गई जान।
  2. गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को दबोचा।
  3. शव वाहन से भिजवाने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: अंबिकापुर-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बतौली थाना क्षेत्र के मंगारी गांव के जुनापारा में रविवार सुबह अंबिकापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पैदल घर लौट रहे युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक करीब 15 मीटर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कोलतापारा मंगारी निवासी अर्जुन बखला (45) पिता पैगा बखला के रूप में हुई है।

स्वजन के मुताबिक अर्जुन सुबह शौच के बाद सड़क किनारे पैदल घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार क्रेटा ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पीछा कर कुछ दूरी पर चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार चालक की पहचान टीके सिंह (48) निवासी देवगढ़ सीतापुर के रूप में हुई है। वह मछली लेकर अंबिकापुर जा रहा था।


हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। आरोप है कि पुलिस ने मृतक का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से ही सीतापुर भिजवा दिया और स्वजन को पहले सूचना तक नहीं दी। इससे स्वजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक के घर में मातम पसरा है, स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में सड़क नहीं तो धान सही... 10 साल से पक्के रास्ते का इंतजार कर रहे लोगों ने कीचड़ भरी सड़क पर रोप दी धान की फसल

ग्रामीणों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 दिन के भीतर यह दूसरी जानलेवा दुर्घटना है। इससे पहले तीन जुलाई को माझापारा पुलिया के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले लक्ष्मीनारायण (48) पिता अनुकसाय को चारपहिया ने टक्कर मार दी थी। 14 दिन तक रायपुर में इलाज के बाद 17 जुलाई को उनकी मौत हो गई। लक्ष्मीनारायण भाजपा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं कंवर समाज के वरिष्ठ सदस्य अनुकसाय के पुत्र थे।

लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सीतापुर से अंबिकापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के संवेदनशील स्थानों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कैमरे लगने से तेज रफ्तार और हिट-एंड-रन करने वाले वाहनों की पहचान आसान होगी और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।