• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

कबरा नहीं काल है यह... कबरा हाथी के हमले जारी, आक्रामकता देखकर वन विभाग भी चिंतित लोगों में भय

सूरजपुर जिले में आक्रामक कबरा हाथी ने 2 दिनों में 3 ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला है। हाथी के हमलों से वन विभाग भी चिंतित है।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 05:37:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 05:37:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कबरा नहीं काल है यह... कबरा हाथी के हमले जारी, आक्रामकता देखकर वन विभाग भी चिंतित लोगों में भय
कबरा हाथी के हमले जारी, कुमदा बस्ती के समीप आने से लोगों में भय

HighLights

  1. सूरजपुर जिले में कबरा हाथी ने 2 दिनों में 3 ग्रामीणों को मारा।
  2. कंदरई में विशुन सिरदार को कुचला, महंगई जंगल में पहुंचा हाथी।
  3. रेडियो कॉलर की तैयारी पूरी, वन विभाग को शासन की अनुमति का इंतजार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिश्रामपुर: इंसान को देखते ही हमला करने वाले कबरा कान हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात हाथी ने जयनगर थाना क्षेत्र के कंदरई गांव के बाजारपारा में समधी के घर से लौट रहे 55 वर्षीय ग्रामीण विशुन सिरदार को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। दीपावली की रात भी इसी हाथी ने जिले के अलग-अलग गांवों में दो ग्रामीणों की जान ले ली थी।

सोमवार को बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमदा बस्ती और कमलापुर गांव में उत्पात मचाने के बाद दिनभर एसईसीएल के कोयला खदान क्षेत्र में विचरण करता रहा कबरा हाथी देर शाम करमपुर गांव पहुंचा और वहां उत्पात मचाने के बाद रात में कंदरई गांव जा पहुंचा।


सूरजपुर जिले में अब तक 17 लोगों की जान ले चुके इस आक्रामक हाथी ने महज दो दिनों में तीन और ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। लगातार बदलते विचरण क्षेत्र और बेखौफ हमलों से गांवों से लेकर कोयला खदान क्षेत्र तक भय का माहौल है। विडंबना यह है कि हाथी को ट्रेंक्युलाइज कर रेडियो कालर लगाने की पूरी तैयारी के बावजूद वन विभाग अब तक शासन की अनुमति का इंतजार कर रहा है।

दीपावली की रात कबरा हाथी ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत श्यामनगर में कृष्णा राजवाड़े (51) और सूरजपुर वनपरिक्षेत्र के सोनपुर में मोहनलाल कंवर उर्फ मट्टू (36) को कुचलकर मार डाला था। दोनों को खेत में फसल की रखवाली के दौरान हाथी ने मार डाला। इन दोनों घटनाओं के बाद हाथी बिश्रामपुर से लगे कुमदा बस्ती के नजदीक बंद खदान क्षेत्र में विचरण करता रहा।

सोमवार को उसने कुमदा बस्ती और कमलापुर में उत्पात मचाया। इसके बाद दिनभर एसईसीएल के कोयला खदान क्षेत्र में घूमता रहा। देर शाम करमपुर गांव की ओर बढ़ने के बाद उसने रात में अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पार किया और कंदरई गांव के बाजारपारा पहुंच गया। यहां समधी के घर से लौट रहे विशुन सिरदार (55) का सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला और इसके बाद महंगई गांव से लगे वन विकास निगम के जंगल में पहुंच गया। इस तरह दो दिनों के भीतर तीन ग्रामीणों की मौत से क्षेत्र में भय का माहौल है।

कोयला खदान क्षेत्र से गांवों तक भय

कबरा हाथी के लगातार बदलते विचरण क्षेत्र ने ग्रामीणों के साथ कोयला कामगारों और राहगीरों की चिंता बढ़ा दी है। कुमदा बस्ती से कमलापुर, कोयला खदान क्षेत्र और करमपुर तक दो दिनों तक हाथी की मौजूदगी से लोगों में भय बना रहा।

एसईसीएल में ड्यूटी आने-जाने वाले कामगारों को रास्ते में हाथी से सामना होने का डर सताता रहा। रेल लाइन से थोड़ी दूरी पर हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रेल महकमा भी उसकी लोकेशन पर नजर बनाए रहा। वहीं करमपुर के समीप वीरपुर गांव में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का निवास होने के कारण वन विभाग भी विशेष सतर्कता बरतता नजर आया। हाथी के बिश्रामपुर की ओर बढ़ने की आशंका से नगरवासी भी भयभीत रहे।

तीनों मृतक के स्वजन को सहायता, मंत्री ने जताया शोक

कबरा हाथी के हमले में जान गंवाने वाले तीनों ग्रामीणों के स्वजन को वन विभाग की ओर से प्राथमिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोनपुर सु पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।