• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

बलरामपुर में शक की आग में इंसानियत शर्मसार : महिला के घर में घुसने पर विक्षिप्त युवक की हत्या

बलरामपुर के चांदो क्षेत्र में पत्नी से छेड़छाड़ के संदेह में एक मानसिक विक्षिप्त युवक की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को पहाड़ में दफना दिया था। ...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:45:34 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:45:34 AM (IST)
बलरामपुर में शक की आग में इंसानियत शर्मसार : महिला के घर में घुसने पर विक्षिप्त युवक की हत्या
पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपित

HighLights

  1. बलरामपुर के चांदो क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात।
  2. साक्ष्य छिपाने के लिए जंगल के पहाड़ में दफनाया गया शव।
  3. पूछताछ में हुआ खुलासा, तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,बलरामपुर : बलरामपुर जिले के थाना चांदो क्षेत्र के ग्राम जोड़ाडूमर में पत्नी से छेड़छाड़ के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पहाड़ में दफना दिया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम पियार टोली पंचायत कूरडीह निवासी गया यादव ने थाना चांदो में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहा था। 25 जुलाई की दोपहर ग्राम जोड़ा डूमर निवासी राजेश कोरवा जब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि वही अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति उसकी पत्नी के साथ गलत नियत से जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास कर रहा है। इसे देखकर राजेश आग-बबूला हो गया।


आरोप है कि इसके बाद राजेश कोरवा (32)निवासी जोड़ाडूमर तथा राजू कोरवा (39) निवासी पियारटोली और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उस मानसिक विक्षिप्त युवक को पकड़ लिया। तीनों ने हाथ और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों अपने-अपने घर वापस आ गए।

यह भी पढ़ें- चार किमी पैदल चलकर बलरामपुर कलेक्टर के पास पहुंचे एकलव्य विद्यालय के छात्र: भोजन में कीड़े और बदइंतजामी से फूटा गुस्सा

पुलिस को भनक न लगे इसलिए आरोपितों ने मृतक के शव को पहाड़ में ले जाकर दफना दिया।रिपोर्ट पर थाना चांदो में अपराध धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। थाना चांदो और गणेश मोड़ चौकी की पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल ग्राम पियारटोली पहुंचकर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में नामजद राजेश कोरवा और राजू कोरवा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को बरामद करने और तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की आगे विवेचना जारी है।