
नईदुनिया न्यूज,रामानुजनगर: रामानुजनगर शिक्षा विभाग में एक ही दिन पांच जन शिक्षकों ने एक साथ जन शिक्षक के अतिरिक्त प्रभार से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ और जन शिक्षक इस्तीफा देने की तैयारी में है। हालांकि, अधिकारी इसे नियमानुसार पोस्टिंग नहीं होने तथा कुछ को निजी कारणों से प्रभार छोड़ने की बात कह रहे हैं। जबकि ऐसी चर्चाएं हैं कि जन शिक्षक अधिकारियों के अतिरिक्त दबाव के कारण परेशान होकर इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए हैं। स्कूलों का नया सत्र चालू होने वाला है।
शासन ने सभी तैयारियां करने के साथ 16 जून से ही शैक्षणिक गतिविधियों को शुरू किए जाने के निर्देश दे दिए हैं। दूसरी ओर निचले स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाले जन शिक्षकों के इस्तीफे से व्यवस्थाएं चरमरा जाने की बातें कही जा रही हैं। इसके अलावा अधिकारी के बयान से एक गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं कि यदि नियमानुसार पोस्टिंग नहीं होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा तो क्या 10-12 सालों से जन शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे शिक्षक गलत तरीके से नियुक्त होकर जन शिक्षक बने रहे।
यह भी पढ़ें- मल्हार के किसान को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, पेटीएम और ऑनलाइन लिंक के जरिए की ठगी
मालूम हो कि यहां विकासखंड में कुल 35 संकुल हैं और जन शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को निचले स्तर तक संचालित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सूरता,कोट कृष्णपुर व द्वारिकापुर के जन शिक्षकों ने अपने-अपने आवेदन पत्र संकुल स्तोत्र समन्वयक के पास भेजकर कार्यमुक्त किए जाने का आग्रह किया है
यह भी पढ़ें...
अवधेश कुमार साहू ने संभाला बीईओ का प्रभार
नईदुनिया न्यूज,रामानुजनगर: अवधेश कुमार साहू रामानुजनगर के नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान बीईओ धर्म साय लकड़ा ने गुलदस्ता भेंट कर नए बीईओ का स्वागत किया।इस अवसर पर बीपीओ रविनाथ तिवारी, प्राचार्य सीपी साहू, रमेश गुप्ता हरीश ठाकुर सहित कार्यालयीन स्टाफ मौजूद थे।अवधेश कुमार साहू हायर सेकेंडरी स्कूल उमापुर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। उनके विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने पर शिक्षकों ने खुशी जताई है।