• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अंबिकापुर का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सरगुजा संभाग में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 04:17:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 04:21:26 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अंबिकापुर का न्यूनतम पारा लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं से सरगुजा में बढ़ी ठंड।
  2. मैनपाट और पहाड़ी इलाकों में पारा 10 डिग्री पहुंचा।
  3. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं ने सरगुजा संभाग में ठंड का असर बढ़ा दिया है। पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। वहीं, मैनपाट सहित संभाग के पहाड़ी इलाकों में पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंचने से सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। नवंबर के पहले पखवाड़े में ही ठंड के बदले तेवर ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

आमतौर पर नवंबर महीने में सरगुजा संभाग में ठंड की शुरुआत हो जाती है, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में ही तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले दिनों चक्रवातीय तूफान अर्णव के प्रभाव के बाद मौसम साफ होते ही ठंड ने जोरदार दस्तक दी। आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का लगातार प्रवाह बने रहने से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है।


यह भी पढ़ें- सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे के विशेष अभियान में 88 फरार वारंटी गिरफ्तार

आगे और गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बादल छाने की संभावना है, लेकिन उत्तरी छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में इसका विशेष प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं। ऐसे में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रवाह जारी रहने पर सरगुजा संभाग में ठंड और बढ़ सकती है।

ऐसा रहा अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान

दिनांक तापमान

  • 7 नवंबर 12़ 1
  • 8 नवंबर 12़ 9
  • 9 नवंबर 11़ 4
  • 10 नवंबर 12़ 3

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।