• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर के रिंग रोड पर मंडरा रहा हादसों का खतरा... कलेक्टर के आदेश के बाद भी अधूरे डिवाइडर कट

शहर की रिंग रोड पर खुले डिवाइडर कट बंद करने का काम शुरू होने के बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कई स्थानों पर अब भी बड़े-बड़े कट खुले हैं, जो...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 08:24:26 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 08:24:26 PM (IST)
अंबिकापुर के रिंग रोड पर मंडरा रहा हादसों का खतरा... कलेक्टर के आदेश के बाद भी अधूरे डिवाइडर कट
अंबिकापुर के रिंग रोड पर मंडरा रहा हादसों का खतरा

HighLights

  1. रिंग रोड के 11 किमी हिस्से में कई स्थानों पर खुले हैं कट
  2. कलेक्टर के निर्देश के बावजूद अधूरा पड़ा है बंद करने का काम
  3. नमनाकला पेट्रोल पंप के पास भारी वाहनों की आवाजाही से खतरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। शहर की रिंग रोड पर खुले डिवाइडर कट बंद करने का काम शुरू होने के बाद भी समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कई स्थानों पर अब भी बड़े-बड़े कट खुले हैं, जो वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन खुले कट के कारण सड़क पर अचानक वाहन आने-जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में विभाग को अधूरे काम को प्राथमिकता के साथ पूरा कर सभी अनधिकृत कट बंद करने की जरूरत है।

रिंग रोड के करीब 11 किलोमीटर हिस्से में जगह-जगह डिवाइडर के कट खोल दिए गए हैं। इनमें से कुछ कट बंद किए गए हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अभी भी कट खुले हुए हैं। विशेषकर गांधी चौक से प्रतीक्षा बस स्टैंड के बीच कई स्थानों पर डिवाइडर कट अब भी नजर आ रहे हैं। नमना कला क्षेत्र में महामाया पेट्रोल पंप के सामने स्थित बड़ा कट भी लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।


पार्षद की मांग और कलेक्टर का निर्देश: कार्रवाई के बाद भी काम अधूरा

नगर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने फरवरी माह में सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रिंग रोड के खुले डिवाइडर कट बंद कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि खुले कट के कारण वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पार करते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नमना कला क्षेत्र में खुले डिवाइडर से सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो चुकी है।

कलेक्टर के निर्देश के बाद अब कट बंद करने का काम प्रारंभ हुआ था। इससे शहरवासियों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन जब तक सभी खतरनाक कट पूरी तरह बंद नहीं किए जाते, तब तक कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी।

गड्ढों और बारिश के बीच जानलेवा साबित हो रहे खुले कट

खुले कट से मुख्य सड़क पर अचानक वाहन आने के कारण तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद सड़क पर बढ़े गड्ढों और यातायात के दबाव के बीच ऐसे कट दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कलेक्टर के आदेश के अनुरूप रिंग रोड के सभी अनधिकृत कट को चिह्नित कर तत्काल बंद कराया जाए, ताकि किसी और हादसे का इंतजार न करना पड़े।

नमनाकला रिंग रोड में सबसे ज्यादा कट

नगर के नमनाकला रिंग रोड में सबसे ज्यादा कट छोड़ दिया गया है। यहां एक कट को बंद करने के दौरान कुछ लोगों ने इसे हटा दिया था, जिससे विवाद की स्थिति बनी थी। इसी रिंग रोड पर नमनाकला महामाया पेट्रोल पंप के समीप सबसे बड़ा कट छोड़ा गया है, जहां पेट्रोल भराने के लिए बड़े-बड़े हाईवा, ट्रेलर, बस जैसे वाहन बेतरतीब आवाजाही कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हर पल बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें... रायपुर और बिलासपुर के लोगों को मिलेगी कंफर्म सीट! स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा