• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

अंबिकापुर में कुएं में गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, दिनभर घूम रहे थे दोनों साथ; सुबह मिला शव

सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल के मुड़ापारा में कुएं में दो ग्रामीणों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

By Asim Sen GuptaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 03:39:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 04:19:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंबिकापुर में कुएं में गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, दिनभर घूम रहे थे दोनों साथ; सुबह मिला शव
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. ग्राम काराबेल के मुड़ापार में हादसा
  2. कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत
  3. पुलिस ने निकाले दोनों ग्रामीणों के शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम काराबेल के मुड़ापारा में कुएं में दो ग्रामीणों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अशोक बखला (45) पिता सिवमुन और कमल तिर्की (55) पिता बैगा तिर्की के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

कुएं में मुंडेर की ऊंचाई ज्यादा नहीं थी, इस कारण एक व्यक्ति के गिरने के बाद दूसरे की उसकी जान बचाने के प्रयास में कुएं में कूदने की आशंका जताई जा रही है।

ग्राम काराबेल के मुड़ापारा स्थित सुनसान इलाके में बने एक गहरे कुएं में दोनों के शव तैरते हुए मिले। कुआं बस्ती से दूर होने के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों ने कुएं में शव देखे तो सीतापुर पुलिस को सूचना दी।


यह भी पढ़ें- दीपावली पर सफर बना महंगा... ट्रेन से टैक्सी तक यात्रियों की जेब पर मार, 4 गुना तक बढ़ा किराया

परिजनों को सौैंपे गए शव

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं। इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि अंधेरे में गांव घूमकर लौटने के दौरान कमल तिर्की का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।

उसे डूबता देख अशोक बखला ने उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। दोनों को तैरना नहीं आने और कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दिनभर दोनों साथ में घूम रहे थे। दोनों के शराब के नशे में होने की भी आशंका है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं को 88.76 करोड़ का तोहफा, NIT रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।