• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर

तीन मासूमों के सामने पत्नी की फावड़े से हत्या: डरे-सहमे बच्चे पूरी रात घर में दुबके रहे

सूरजपुर जिले के सपकरा गांव में बच्चों के नाम दर्ज जमीन बेचने के विवाद के चलते एक पति ने तीन मासूम बच्चों के सामने अपनी पत्नी की फावड़े और लोहे के पाइप...और पढ़ें

By Anang Pal DixitEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 11:19:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 11:19:26 AM (IST)
तीन मासूमों के सामने पत्नी की फावड़े से हत्या: डरे-सहमे बच्चे पूरी रात घर में दुबके रहे
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. सूरजपुर के सपकरा गांव में सनसनीखेज वारदात।
  2. ताबड़तोड़ वार कर महिला को उतारा मौत के घाट।
  3. डेढ़ घंटे तक चला खूनी विवाद,त्वरित पुलिस कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिश्रामपुर : नाबालिग बच्चों के नाम दर्ज जमीन बेचने की जिद एक परिवार के लिए ऐसी त्रासदी बन गई कि तीन मासूमों की आंखों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सपकरा गांव में शुक्रवार देर रात पति ने पत्नी पर पहले लोहे के पाइप से हमला किया, फिर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली।

घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सपकरा निवासी भुनेश्वर राजवाड़े (40) ने अपने हिस्से की करीब दो एकड़ जमीन पहले ही बेच दी थी। इसके बाद उसके पिता ने बची हुई जमीन अपने तीनों नाबालिग पोतों के नाम दर्ज करा दी। आरोप है कि भुनेश्वर अब बच्चों के नाम की जमीन भी बेचना चाहता था, जिसका उसकी पत्नी रामबाई राजवाड़े (38) लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।


यह भी पढ़ें- सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र का शव पहाड़ी पर मिलने से सनसनी, घर से खेलने का बोल कर निकला था; चेहरे पर मिले गंभीर चोटों के निशान

डेढ़ घंटे तक चला विवाद, फिर बरपा कहर

शुक्रवार रात करीब 11 बजे जमीन बेचने के मुद्दे पर दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक विवाद चलता रहा। गुस्से में भुनेश्वर ने पहले लोहे के पाइप से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। जान बचाने के लिए रामबाई घर से भागने लगी, लेकिन आरोपित उसे घसीटकर वापस परछी में ले आया और फावड़े से सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण रामबाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हत्या के दौरान घर में मौजूद तीनों नाबालिग बच्चे शोर मचाने लगे तो आरोपित ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे बच्चे पूरी रात घर में चुपचाप दुबके रहे। शनिवार सुबह उन्होंने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी।

घेराबंदी में दबोचा गया आरोपित पति

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी एसआर भगत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर घर से करीब एक किलोमीटर दूर भागने की कोशिश कर रहे आरोपितं भुनेश्वर राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद सपकरा गांव में शोक का माहौल है। जमीन के विवाद ने तीन मासूम बच्चों से उनकी मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया।