बालोद में बारातियों से भरी बस में लगी आग, खिड़की से कूदकर लोगों ने किसी तरह जान बचाई
कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल आए। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 02:02:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 02:03:46 PM (IST)
बालोद में बारातियों से भरी बस में लगी आगHighLights
- आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई
- कांकेर से बालोद आ रही थी बारातियों से भरी बस
- प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
नईदुनिया न्यूज, बालोद। शादी सीजन के बीच बालोद जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। कांकेर से बालोद आ रही बारातियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस में आग चारों तरफ फैल गई। गनीमत रही कि सभी बाराती समय रहते बस से बाहर निकल आए, जिससे जनहानि टल गई।
जानकारी के अनुसार शर्मा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 07 E 1171 कांकेर जिले के अरौद गांव से बारात लेकर बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी।
आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई
पुरुर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों ने खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हादसे के वक्त बस में कितने बाराती सवार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।