• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बालोद

छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का दो साल में बनाएं रोडमैप, राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश

राज्यपाल रमेन डेका ने जिला खनिज न्यास निधि के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए दो साल का ठोस रोडमैप तैयार किया।

By RB news agencyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:03:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:05:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का दो साल में बनाएं रोडमैप, राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
राज्यपाल रमेन डेका बैठक में निर्देश देते हुए। -डीपीआर

HighLights

  1. राज्यपाल रमेन डेका ने रोडमैप बनाने के निर्देश
  2. डीएमएफ राशि के उपयोग पर विशेष जोर दिया
  3. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों को दी गई प्राथमिकता

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास और वहां के रहवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि का प्रभावी और सुनियोजित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में राज्यपाल रमेन डेका ने बैठक में कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने विशेष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए कम से कम दो साल का ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। लोक भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रभावित जिलों के कलेक्टर भी शामिल हुए।


खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए दो साल का रोडमैप

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने स्पष्ट किया कि डीएमएफ की राशि का उपयोग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर खनन प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कलेक्टर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करें और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं तैयार करें। साथ ही, विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और नियमित बैठकें आयोजित कर कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने को भी कहा गया है।

पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

राज्यपाल ने खनन क्षेत्रों में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर नियंत्रण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को एक बड़े अभियान के रूप में संचालित किया जाए। इसके साथ ही उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, और अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विस्थापित परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बस्तर और विशेष पिछड़ी जनजातियों का विकास

राज्यपाल ने बस्तर क्षेत्र में डीएमएफ के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार के लिए विशेष चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यधारा में लौटे लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके उचित पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। बैठक के दौरान खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने डीएमएफ की गतिविधियों और पोर्टल 2.0 के माध्यम से परियोजनाओं की ऑनलाइन निगरानी की विस्तृत जानकारी दी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।