छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीते 13 घंटों में दो सड़क हादसे, ट्रक की चपेट में आने से दो युवक समेत 7 वर्षीय बच्चे की मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 10:22:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 10:23:25 AM (IST)
बालोद जिले में बीते 13 घंटों में दो सड़क हादसे।HighLights
- करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम
- दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
- दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने संबंधित ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की है।
रनचिरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी-गुंडरदेही मुख्य मार्ग पर अरमरीकला-पिकरीपार के पास महाराष्ट्र पासिंग एक ट्रक ने 7 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया।
करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उचित मुआवजे, स्पीड ब्रेकर निर्माण और चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद यातायात बहाल किया गया।
दोनों युवकों की मौके पर ही मौत
वहीं दूसरी घटना रविवार सुबह डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के लोहरा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर हुई। अछोली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक डौंडीलोहारा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था, जबकि दोनों युवक विपरीत दिशा से आ रहे थे।
दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी
हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक दूर जा गिरे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और प्रशासन ने सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने के संकेत दिए हैं।