• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर के बोधघाट थाने का बोलबाला, प्रदेश के नंबर वन थाने का राष्ट्रीय सम्मान मिला सम्मान

बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की एनुअल पुलिस स्टेशन रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ थाना बनने का गौरव प्राप्त किय...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 01:20:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 01:22:24 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर के बोधघाट थाने का बोलबाला, प्रदेश के नंबर वन थाने का राष्ट्रीय सम्मान मिला सम्मान
राष्ट्रीय सम्मान के साथ आइजी बद्रीनारायण मीणा और थाना स्टाफ। पुलिस

HighLights

  1. केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में मिली जीत
  2. बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन
  3. टीम वर्क और बेहतर पुलिसिंग का मिला परिणाम

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की एनुअल पुलिस स्टेशन रैंकिंग-2025 में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना बनने का गौरव हासिल किया है। अपराध नियंत्रण, एनडीपीएस मामलों में प्रभावी कार्रवाई, कम्युनिटी पुलिसिंग, पुलिस स्टेशन प्रबंधन, इनोवेशन और एक्सीलेंस इन पुलिसिंग जैसे प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान मिला है।

बस्तर पुलिस के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी थाने को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन का राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। बस्तर आइजी बद्री नारायण मीणा ने बताया कि तत्कालीन थाना प्रभारी लीलाधर राठौड़ के नेतृत्व में किए गए कार्यों और वर्तमान थाना प्रभारी तामेश्वर चौहान सहित पूरे स्टाफ की टीमवर्क ने यह उपलब्धि दिलाई है। यह बस्तर पुलिस की जन-केंद्रित, पेशेवर और परिणाम आधारित कार्यशैली की पहचान है।


कई मानकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यह सम्मान कम अपराध दर, केस सुलझाने की गति, सामुदायिक पुलिसिंग, बुनियादी ढांचा और सार्वजनिक सेवाओं के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य पुलिसिंग में सुधार और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में, पूर्व में राज्य के अन्य थानों, जैसे रायपुर के सिविल लाइंस या अन्य प्रमुख थानों को भी उनकी कार्यक्षमता के आधार पर जिला या संभाग स्तर पर सराहा गया है, किंतु राष्ट्रीय स्तर पर 'बेस्ट पुलिस स्टेशन' का यह खिताब बोधघाट के लिए ऐतिहासिक है।