Chhattisgarh Government Jobs: बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को मिलेगी नौकरी, 5,800 रोजगार के अवसर खुलेंगे
Bastar Fighters recruitment: छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इससे करीब 5,800 युवाओं को ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 11:09:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 11:09:26 AM (IST)
बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को मिलेगी नौकरी। (एआई जनरेटेड)HighLights
- बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी।
- करीब 5,800 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे जल्द।
- मुख्यमंत्री के फैसले पर मंत्री केदार कश्यप ने आभार जताया।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने का निर्णय लिया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय बस्तर के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, क्षेत्र की सुरक्षा और समग्र विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इससे बस्तर संभाग के करीब 5,800 स्थानीय युवाओं के लिए सरकारी सेवा में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह निर्णय बस्तर के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा।