• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बस्तर

बस्तर में रेड अलर्ट: जगदलपुर में इंद्रावती खतरे का निशान लांघने को तैयार, 25 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित

बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश हो रही है। जगदलपुर में 36 घंटों के भीतर 130 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। नदियां उफान पर हैं, निचले इलाकों में ...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 11:22:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 11:29:46 PM (IST)
बस्तर में रेड अलर्ट: जगदलपुर में इंद्रावती खतरे का निशान लांघने को तैयार, 25 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित

HighLights

  1. बस्तर में बारिश से जनजीवन प्रभावित
  2. 36 घंटों में 130 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
  3. इंद्रावती का जलस्तर चेतावनी स्तर तक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। बुधवार से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रहा। तरबतर हुए बस्तर में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं, और बीजापुर तथा कोंडागांव में भी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक अकेले जगदलपुर में लगभग एक सौ तीस मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिसके कारण शहर से लेकर गांवों तक पानी भर गया है।


जलमग्न सड़कें और कटा संपर्क

भारी बारिश के चलते शहर के कई मुख्य मार्ग और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। जगदलपुर का धरमपुरा मार्ग बिनाका मॉल के पास जलमग्न हो गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में दरभा, लोहंडीगुड़ा और बास्तानार ब्लॉक के अंदरूनी गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

उफान पर नदियां और बढ़ा खतरा

लगातार हो रही इस बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पुराना पुल स्थित गेज साइट पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे तक पहुंच गया है। मौजूदा स्तर 6.30 मीटर हे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है, जिससे इंद्रावती के वार्निंग लेवल को पार करने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

कलेक्टर ने ली बैठक, संवेदनशील इलाकों में तैनाती

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आपातकालीन बैठक लेकर मैदानी अमले, तहसीलदारों और पुलिस अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तटीय गांवों और संवेदनशील बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया गया है। जिन पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है, वहां बैरिकेड्स लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।