• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई के कार गैरेज में घुसे 3 हमलावर: धारदार हथियार से 3 को किया लहूलुहान, तीनों आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के स्मृतिनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 05:58:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 05:58:03 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिलाई के कार गैरेज में घुसे 3 हमलावर: धारदार हथियार से 3 को किया लहूलुहान, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Demo pic ai

HighLights

  1. भिलाई के कार गैरेज में घुसकर पुरानी रंजिश में मारपीट।
  2. धारदार हथियार से हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
  3. स्मृतिनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, लूटा मोबाइल बरामद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुसकर मारपीट, धारदार हथियार से हमला और मोबाइल लूटने के मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। कार्रवाई चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने की है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कृष्णा शर्मा ने 9 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात करीब 12 बजे नागेंद्र सुमनकर अपने साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर कार गैरेज में घुस आया। आरोपितों ने वहां गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से भी हमला किया गया, जिसमें मनीष शर्मा, आनंद शर्मा और सारांश सिंह घायल हो गए।


वारदात के दौरान आरोपित एक मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 109, 309 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

पुरानी रंजिश, गैरेज में हमला, घायल और गिरफ्तारी -

पुरानी रंजिश: नागेंद्र सुमनकर और उसके साथियों की पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था।

गैरेज में धावा: बीती रात करीब 12 बजे आरोपी अचानक कार गैरेज में घुस आए और गाली-गलौज की।

हमला और लूट: विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया और मोबाइल लूटकर भागे।

पुलिस एक्शन: स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोच लिया और लूटा हुआ फोन बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- गजब का 'उचित मूल्य' दुकान: न राशन पूरा, न संचालक मौजूद; कार्ड दिखाओ, पैसे चुकाओ और धमकी पाओ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।