• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई-दुर्ग में तेज अंधड़ ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर गिरे पेड़, टूटे बिजली पोल व तार

भिलाई-दुर्ग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ व शाखएं टूट कर रोड व बिजली पोल पर गिर गई। इसके चलते बिजली तार व पोल भी टूट गए।

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 19 May 2026 07:21:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 May 2026 07:28:12 PM (IST)
भिलाई-दुर्ग में तेज अंधड़ ने मचाई तबाही, कई स्थानों पर गिरे पेड़, टूटे बिजली पोल व तार
दुर्ग एवं भिलाई में बिगड़ा मौसम।

HighLights

  1. आज सुबह से ही गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।
  2. सूरज की तपिश से दोपहर तक गर्म हवाएं रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया।
  3. शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

भिलाई। भिलाई-दुर्ग सहित जिले में मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। वहीं शाम को बदले मौसम के बीच तेज अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। करीब आधे घंटे तक तेज अंधी चली।

इस दौरान भिलाई-दुर्ग शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पेड़ व शाखएं टूट कर रोड व बिजली पोल पर गिर गई।

इसके चलते बिजली तार व पोल भी टूट गए। दुर्ग से धमधा रोड पर 13 से अधिक बिजली पोल गिर गए हैं। इसी तरह भिलाई के सुपेला, कुम्हारी, नेहरू नगर, स्मृति नगर क्षेत्र में भी बिजली पोल धराशायी हो गए हैं। पूरी बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है।

आज सुबह से ही गर्म हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। सूरज की तपिश तेज रही और दोपहर तक गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया।

हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक चले तेज हवा और बारिश के दौर ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया।

तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई जगहों पर नुकसान भी देखने को मिला।

तेज आंधी के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में पेड़ गिर गए, वहीं कई स्थानों पर लगे फ्लेक्स और होर्डिंग्स उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। अचानक बदले मौसम के चलते सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।