• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

शेयर-आईपीओ में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर ने गंवाए 23.30 लाख

भिलाई में शेयर और आईपीओ निवेश से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर असिस्टेंट मैनेजर से 23.30 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 01:37:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 01:37:58 PM (IST)
शेयर-आईपीओ में पैसा दोगुना करने का झांसा, असिस्टेंट मैनेजर ने गंवाए 23.30 लाख
शेयर-आईपीओ में पैसा दोगुना करने का झांसा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. असिस्टेंट मैनेजर को शेयर निवेश पर रकम दोगुनी करने झांसा।
  2. व्हाट्सएप लिंक भेजकर आरोपी ने ट्रेडिंग का भरोसा दिलाया।
  3. जितेन्द्र ने अलग-अलग तारीखों में 23.30 लाख रुपये जमा किए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: शेयर और आईपीओ ट्रेडिंग में रकम निवेश करने पर उसे दोगुना करने का झांसा देकर एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर से 23 लाख 30 हजार रुपये की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वॉट्सएप के माध्यम से भेजा गया लिंक

  • पुलिस के अनुसार चौहान ग्रीनवैली जुनवानी निवासी जितेन्द्र कुमार वासनिक (52) भिलाई स्टील प्लांट की नंदिनी लाइम स्टोन माइंस में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से वाटसएप के माध्यम से ट्रेडिंग से संबंधित लिंक और मैसेज भेजा गया था। संपर्क करने पर संबंधित व्यक्ति ने खुद को ट्रेडिंग से जुड़ा बताते हुए शेयर और आईपीओ में निवेश करने पर रकम दोगुनी मिलने का भरोसा दिलाया।

अलग-अलग तारीखों में जमा कराई रकम

आरोपित की बातों में आकर जितेन्द्र ने 6 जनवरी 2026 को उसके द्वारा बताए गए यस बैंक के खाते में अपने भारतीय स्टेट बैंक खाते से योनो एप के माध्यम से पहली बार 50 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में आरोपित द्वारा बताए गए बैंक खातों में लगातार रकम जमा कराई गई। 12 फरवरी 2026 तक जितेन्द्र ने कुल 23 लाख 30 हजार रुपये निवेश कर दिए।

ठगी का अहसास होने पर की शिकायत

शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम जमा कराने के बाद आरोपित की ओर से न तो किसी प्रकार का लाभ दिया गया और न ही निवेश की गई मूल रकम वापस की गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 7 सितंबर 2026 को स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का अपराध पाए जाने पर मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के एसी कोच के यात्री भी सावधान! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में चोरी के 14 मामले दर्ज