भिलाई में रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से 4 करोड़ रुपये जब्त, तलाशी में खुला नोटों का गुप्त तहखाना
भिलाई की खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। रायपुर से नागपुर जा रहे दो लोगों को पकड़कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 11:06:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 11:06:12 AM (IST)
रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से 4 करोड़ रुपये जब्त। (नईदुनिया)HighLights
- पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ नकद बरामद।
- रायपुर से नागपुर ले जाई जा रही थी नकदी।
- वाहन को मॉडिफाई कर छिपाए गए थे करोड़ों रुपये।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से चार करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। बरामद रकम के सोर्स और परिवहन के उद्देश्य की जांच की जा रही है।
गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही थी नकदी
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक सीजी 04 क्यूयू 5996 में भारी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर डबरापारा, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे वाहन की जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस को वाहन का पिछला हिस्सा सामान्य से अलग और मॉडिफाई किया हुआ मिला। सघन तलाशी लेने पर पिछले हिस्से में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने नकदी की गिनती कराई तो कुल रकम चार करोड़ रुपये निकली। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में TTE से कराई जा रही 44 घंटे की ड्यूटी, रेल यूनियन ने की श्रम आयुक्त से शिकायत
दो लोग हिरासत में, आयकर विभाग को दी सूचना
![naidunia_image]()
- वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी, वाहन चालक और विष्णुदेव दुबे बताए। पुलिस दोनों से रकम के स्वामित्व, स्रोत और इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के उद्देश्य के संबंध में पूछताछ कर रही है।