• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई: बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी मामले में लोडर ऑपरेटर गिरफ्तार, कोयला भी ब्लू डस्ट में छिपाकर भेजा जाता था बाहर

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 06:10:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 06:12:21 PM (IST)
भिलाई: बीएसपी से लौह स्क्रैप चोरी मामले में लोडर ऑपरेटर गिरफ्तार, कोयला भी ब्लू डस्ट में छिपाकर भेजा जाता था बाहर
ऑपरेटर पकड़ाया।

HighLights

  1. प्रकरण में पुलिस ने की 16 वीं गिरफ्तारी

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। बीएसपी से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप एवं कोक/कोयला चोरी करने वाले संगठित गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम हेमंत देवांगन(22) निवासी ग्राम मोखा जिला धमतरी बताया गया है। आरोपित लोडर ऑपरेटर है। पुलिस ने इस प्रकरण में 16 वीं गिरफ्तारी की है।

हेमंत देवांगन की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर आपरेटर के रूप में कार्य करता था।

गिरोह के सदस्यों द्वारा उससे रात्रि के समय लौह स्क्रैप के साथ-साथ कोक/कोयला भी लोड कराया जाता था, जिसे फ्लू डस्ट के भीतर छिपाकर हाईवा वाहनों के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर भेजा जाता था।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोडर क्रमांक सीजी 07 सीई 0249 को भी जब्त कर लिया है। आरोपित की संलिप्तता प्रमाणित होने पर घटना में प्रयुक्त लोडर जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि 26 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह, खदानपारा स्थित एके ट्रेडर्स तथा प्लाट क्रमांक-18, एचआइए हथखोज भिलाई में पुलिस टीम द्वारा जांच की गई।

मौके पर विभिन्न हाईवा, ट्रक एवं अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग सामग्री भरी हुई पाई गई। साथ ही बड़ी मात्रा में लौह स्क्रैप अलग-अलग स्थानों पर संग्रहित मिला।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपितों द्वारा संगठित रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट परिवहन के दौरान लौह स्क्रैप की चोरी कर उसे उक्त स्थान पर अवैध रूप से संग्रहित किया जा रहा था।

मौके से लगभग 250 टन वजनी लौह प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री जब्त की गई। इसके अतिरिक्त स्क्रैप परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहन, हाईड्रा, जेसीबी एवं अन्य मशीनरी भी जब्त की गई।