भिलाई में पुलिस टीम से भिड़ी महिला, आत्मदाह की कोशिश के दौरान रोकने पर प्रशिक्षु SI की उंगली काटी
भिलाई में पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम से महिला ने कथित धक्का-मुक्की की। पुलिस के अनुसार उसने आत्मदाह की कोशिश की और प्रशिक्षु उप निरीक्षक की उंगली ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 01:56:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 01:56:47 PM (IST)
भिलाई में पुलिस टीम से महिला भिड़ी। (एआई जनरेटेड)HighLights
- पुलिस टीम अंडा थाना मामले की विवेचना में सहयोग करने पहुंची।
- महिला ने कथित तौर पर मिट्टी तेल से आत्मदाह प्रयास किया।
- पुलिसकर्मी ने महिला से मिट्टी तेल की बोतल छीन ली।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: अंडा थाना क्षेत्र के एक मामले की विवेचना में सहयोग करने पहुंची पुलिस टीम के साथ सेक्टर-8 भिलाई में महिला द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला ने मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो महिला ने उसकी उंगली दांत से काट दी। मामले में प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने शिकायत दर्ज कराई है।
पूछताछ करने पहुंची थी पुलिस टीम
- पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना अंडा में दर्ज अपराध के मामले की विवेचना में सहयोग के लिए प्रशिक्षु उप निरीक्षक लीनिया साहू वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर अंडा थाना पहुंची थीं।
- इसके बाद शासकीय कार्य के सिलसिले में हमराह स्टाफ के साथ सेक्टर-8 भिलाई स्थित क्वार्टर नंबर 9/ए, केसीएस स्ट्रीट में रहने वाली डा. झरना राणा उर्फ स्वीटी के घर पहुंचीं। पुलिस टीम ने घर के बाहर महिला से प्रकरण की पीड़िता के संबंध में पूछताछ शुरू की।
महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
- इसी दौरान महिला यह कहकर घर के अंदर चली गई कि वह आती है। पुलिसकर्मी भी उसके पीछे अंदर गईं। शिकायत के मुताबिक महिला किचन में पहुंची और उसके बाएं हाथ में पानी की बोतल में मिट्टी का तेल तथा दाहिने हाथ में माचिस थी।
- पुलिसकर्मी ने जब उससे पूछा कि वह क्या कर रही है, तो महिला मिट्टी तेल की बोतल खोलने लगी। पुलिसकर्मी ने तत्काल महिला को पकड़कर उसके हाथ से बोतल छीन ली और उसे बाहर लेकर आई।
धक्का-मुक्की के बीच काटी उंगली
- आरोप है कि इसके बाद महिला ने पुलिस टीम से पूछताछ करने के तरीके को लेकर विवाद किया और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मी को कर्तव्य पालन से रोकने लगी। इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच महिला ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक के बाएं हाथ की एक उंगली को दांत से काट लिया।