• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में तीसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई, नंदिनी रोड से हटाया अवैध कब्जा

उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा लगातार तीन दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड-24 हाउस...और पढ़ें

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 05:37:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 05:38:13 PM (IST)
भिलाई में तीसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई, नंदिनी रोड से हटाया अवैध कब्जा
भिलाई में अतिक्रमण हटाया गया।

HighLights

  1. हाईकोर्ट के आदेश पर निगम की कार्रवाई।
  2. यहां दो दिन पहले ढहाया गया था मदरसा।
  3. अब व्यवसायिक अतिक्रमण भी ध्वस्त हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। बुधवार को भी बड़ी कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने जोन-4 शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित नंदिनी रोड पर हुए अवैध कब्जे को हटाया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के पालन में की गई।

जानकारी के अनुसार नंदिनी रोड स्थित ग्रुप-ए भूखंड क्रमांक-2 के पूर्व दिशा में उत्पल घोष द्वारा अवैध निर्माण कर आवागमन प्रभावित करते हुए व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। निगम प्रशासन ने 11 जून को बेदखली की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन कब्जाधारी द्वारा स्वयं निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय मांगा गया। निगम ने मानवीय आधार पर समय दिया, किंतु निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।


इसके बाद निगम प्रशासन ने बुधवार को जोन-4 राजस्व विभाग, बेदखली दल एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा लगातार तीन दिनों से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले मंगलवार को जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के वार्ड-24 हाउसिंग बोर्ड फौजी नगर में नाली पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया था। निगम अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण के कारण नालियों की नियमित सफाई और रखरखाव कार्य प्रभावित हो रहा था। वहीं सोमवार को राधिका नगर स्थित ईडब्ल्यूएस भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदरसे को उच्च न्यायालय के आदेश पर हटाया गया था। इसी दिन निगम ने दो अन्य स्थानों पर भी शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। निगम अधिकारियों का कहना है कि मार्गों, नालियों एवं शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।