
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई : दुर्ग जिले में बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अवैध प्रवास और विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया है। एसटीएफ टीम ने सालभर में करीब 32 हजार व्यक्तियों के स्कैन डाटा का विश्लेषण किया। इसमें 250 से अधिक लोगों को जांच और सत्यापन के लिए चिन्हित किया है। उनके दस्तावेज और पहचान सत्यापित किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, चिन्हित लोगों की जानकारी जुटाने एसटीएफ टीम ने बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और अन्य इलाकों में सर्च अभियान चलाया। संदिग्धों के बताए पतों, स्वजन संबंधी जानकारी का सत्यापन कर दस्तावेजीकरण किया गया। टीम संबंधित जानकारियों का मिलान कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
रीना अख्तर को कार्रवाई के बाद उसे डिपोर्ट किया जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस संदिग्ध गरितिविधयों को प्रति नागरिकों को जागरूक करने का भी प्रयास कर रही हैं। एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत सालभर में करीब 32 हजार व्यक्तियों से संबंधित डाटा की जांच कर 250 से अधिक लोगों को चिन्हित किया गया है। अब इनके दस्तावेज व अन्य जांच एसटीएफ की सहायता से की जा रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में पटवारी कार्यालय के ठीक सामने पाट दी सरकारी नहर, अवैध प्लॉटिंग का बड़ा खेल उजागर