पति ने इंस्टाग्राम रील बनाने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पारिवारिक कलह के चलते मौत को लगाया गले
CG News: भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक दुखद मोड़ ले लिया। 35 वर्षीय महिला की मौत क ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 04:08:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 04:08:00 PM (IST)
भिलाई में रील बनाने के विवाद ने ली महिला की जान। प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद
- छावनी थाना क्षेत्र की है यह दुखद घटना
- पहले भी आत्महानि का प्रयास कर चुकी थी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई: सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले में मर्ग कायम किया गया है।
छावनी थाना क्षेत्र की घटना
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की मौत पर खत्म हो गया। यह घटना 30 जनवरी की बताई जा रही है।
मृतका की पहचान और पारिवारिक स्थिति
मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है, जो भिलाई की निवासी थी। वह अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। अंजली गृहिणी थी, जबकि उसका पति निजी क्षेत्र में कार्यरत है।
रील बनाने को लेकर होता था विवाद
स्थानीय जानकारी के अनुसार अंजली इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और रील बनाती थी। उसका यह शौक पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 30 जनवरी को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
बच्चों के बाहर जाने के बाद हुई घटना
बताया गया है कि शाम के समय जब बच्चे ट्यूशन के लिए घर से बाहर गए, उसी दौरान यह घटना हुई। बच्चों के वापस लौटने पर उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा परिजनों को सूचना दी गई।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
पहले भी कर चुकी थी प्रयास
स्थानीय लोगों के अनुसार अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी। उसने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट साझा की थी। बताया गया है कि दिसंबर महीने में भी उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, तब समय रहते उसकी जान बचा ली गई थी।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।