• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई के नंदिनी नगर में महिला पर एसिड अटैक: बातचीत में ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने 'बैटरी का पानी' उड़ेला

छत्तीसगढ़ के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने बातचीत बंद करने से नाराज होकर करीब पैंतीस वर्षीय महिला पर बैटरी का पानी फेंक दिया। इस हमले में महि...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 04:16:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 04:26:11 PM (IST)
भिलाई के नंदिनी नगर में महिला पर एसिड अटैक: बातचीत में ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने 'बैटरी का पानी' उड़ेला
एसिड अटैक की प्रतीकात्मक तस्वीर। अर्काइव

HighLights

  1. बातचीत बंद होने से नाराज था मुख्य आरोपी
  2. नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में हुई यह घटना
  3. हमले की चपेट में आए दो मासूम बच्चे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला पर एसिड अटैक किया गया। हमलावर और पीड़िता एक साथ काम करते थे। वह युवती के बातचीत बंद किए जाने से नाराज था। हमला सोमवार की शाम का है। पीड़िता दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने जा रही थी। वहां मौजूद दो अन्य बच्चों पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही गांव के दोनों

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के निवासी हैं और लगभग छह महीने पहले एक ही कंपनी में साथ काम करते थे।

बातचीत बंद किए जाना बना कारण

पीड़िता के पिछले कुछ समय से बातचीत बंद किए जाने से युवक नाराज चल रहा था, जिसे प्रारंभिक जांच में हमले का मुख्य कारण माना जा रहा है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को धर दबोचा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया था या यह अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था। इसकी जांच की जा रही है। हमले में इस्तेमाल रासायनिक पदार्थ और पूरे विवाद के अन्य पहलुओं की भी परीक्षण किया जा रहा है।

- मणि शंकर चंद्र एएसपी