• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई-चरोदा में महापौर की सरकारी कार पर पथराव, गांव का ही युवक हिरासत में

फुटेज में गनियारी गांव के ही निवासी निखिल टंडन से मिलता-जुलता हुलिया वाला युवक कार पर पत्थर मारते हुए दिखाई दिया। इसके बाद महापौर के पीएसओ और वाहन चाल...और पढ़ें

By Chandrakant SrivastavaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 05:47:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 05:49:53 PM (IST)
भिलाई-चरोदा में महापौर की सरकारी कार पर पथराव, गांव का ही युवक हिरासत में
कार पर किया गया पथराव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे के सरकारी वाहन पर एक युवक द्वारा पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया।

घटना गुरुवार सुबह लगभग 6:30 बजे महापौर के ग्राम गनियारी स्थित निवास के बाहर हुई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर भिलाई-3 पुलिस ने इस मामले में गांव के ही निखिल टंडन को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महापौर का सरकारी वाहन क्रमांक सीजी 07 सीयू 9918 उनके गनियारी निवास के बाहर खड़ा था।

सुबह अचानक जोर की आवाज सुनकर महापौर निर्मल कोसरे और उनके परिजन घर से बाहर निकले। बाहर आकर देखने पर पता चला कि किसी ने पत्थर मारकर वाहन की पिछली सीट का शीशा पूरी तरह तोड़ दिया है। घटना के तुरंत बाद निवास स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में गनियारी गांव के ही निवासी निखिल टंडन से मिलता-जुलता हुलिया वाला युवक कार पर पत्थर मारते हुए दिखाई दिया। इसके बाद महापौर के पीएसओ और वाहन चालक ने भिलाई-3 थाने को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही भिलाई-3 थाने की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक निखिल टंडन को हिरासत में ले लिया। महापौर के वाहन में पत्थर मारने के पीछे के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।