चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को ले गया बदमाश, मां की सूझबूझ से बची मासूम, भिलाई में दरिंदगी की कोशिश नाकाम
किराना दुकान वाले ने बताया कि आरोपित किशोर चौहान बच्ची को लेकर एनएसपीसीएल के सुनसान इलाके में ले गया है। इसके बाद उसकी मां भी वहां दौड़कर पहुंच गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:46:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 10:46:05 PM (IST)
भिलाई में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- भिलाई में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
- भिलाई के पुरैना में पकड़ाया आदतन बदमाश
- आरोपी किशोर उर्फ चेटा के खिलाफ केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। शनिवार को एक चार वर्ष की बच्ची दुष्कर्म का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गई। ओम शांति पथ पुरैना भिलाई-3 निवासी किशोर चौहान उर्फ चेटा (24 वर्ष), जो आदतन बदमाश है, इसके द्वारा बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर एनएसपीसीएल के सुनसान क्षेत्र में ले जाया गया। जहां पर उसको पीटते हुए वह उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। मालूम हो कि 10 अप्रैल को उतई क्षेत्र में भी एक चार वर्षीय बच्ची के साथ 35 वर्षीय धनेश्वर साहू ने दुष्कर्म कर बोरे में बच्ची को भरकर फेंक दिया था।
मां की मुस्तैदी से बची मासूम की जान
तभी बच्ची की मां किराना दुकान पहुंचकर बच्ची को खोजने लगी। किराना दुकान वाले ने बताया कि आरोपित किशोर चौहान बच्ची को लेकर एनएसपीसीएल के सुनसान इलाके में ले गया है। इसके बाद उसकी मां भी वहां दौड़कर पहुंच गई। उसने वहां हो-हल्ला मचाया और अपनी बच्ची को सुरक्षित बचाकर घर लेकर आने लगी।
यह भी पढ़ें- 55 की उम्र में दंपति अब बन सकेंगे माता-पिता, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से मिली IVF की अनुमति
गुस्साए लोगों ने आरोपी को दबोचा
इसी दौरान किशोर चौहान के दुष्कर्म के प्रयास की जानकारी पूरे मोहल्ले में फैल गई, जिसके बाद लोगों ने उसे घेर लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले किया। शाम को पुलिस ने आकर पूरे क्षेत्र की जानकारी ली और घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।