• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

दुर्ग जिले में सात माह में 1081 लोग हुए गुमशुदा, बाकी को ढूंढ निकाला, 353 अब भी लापता

दुर्ग जिले में वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान गुमशुदगी के मामलों ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस अवधि में कुल 1081 लोग लापता हुए जिनमें महिल...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 03:12:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 03:14:56 PM (IST)
दुर्ग जिले में सात माह में 1081 लोग हुए गुमशुदा, बाकी को ढूंढ निकाला, 353 अब भी लापता
गुमशुदा लोगों के परेशान परिजनों की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. सात महीनों में कुल 1081 गुमशुदगी
  2. पुलिस ने 728 लोगों को खोजा
  3. 353 लोग अब भी लापता चल

नईदुनिया प्रतिनिधि , भिलाई। दुर्ग जिले में वर्ष 2026 के पहले सात महीनों में गुमशुदगी के मामलों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। जनवरी से जुलाई तक जिले में कुल 1081 लोग गुमशुदा हुए। इनमें 61 बालक, 171 बालिकाएं, 266 पुरुष और 583 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से 728 लोगों की खोज कर ली है, जबकि 353 लोग अब भी खोजबीन जारी है और वे लापता हैं।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार गुमशुदगी के मामलों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। सात महीनों में 583 महिलाएं गुम हुईं, जिनमें से 400 को पुलिस ने तलाश लिया, जबकि 183 महिलाएं अभी भी लापता हैं। इसी तरह 171 बालिकाओं के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, जिनमें 112 को खोज कर लिया गया और 59 का अब तक पता नहीं चल सका है। 266 गुमशुदा पुरुषों में 172 खोज लिए गए और 94 अभी लापता हैं। वहीं 61 बालकों में 44 को तलाश लिया गया, जबकि 17 अब भी खोजबीन जारी है।


जुलाई में सबसे अधिक 172 गुमशुदगी

माहवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में सबसे अधिक 172 गुमशुदगी दर्ज हुई। इनमें 16 बालक, 29 बालिकाएं, 36 पुरुष और 91 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने जुलाई में 67 लोगों को दस्तयाब किया, जबकि 105 अब भी लापता हैं। जुलाई में ऐसे लोगों की संख्या सातों महीनों में सर्वाधिक रही। मार्च में 161 और अप्रैल में 158 लोग गुम हुए। मार्च में 113 तथा अप्रैल में 122 लोगों को खोज लिया गया। जून में 169 गुमशुदगी के मामलों में 110 लोगों को तलाश लिया गया। मई में 149 में से 79 और फरवरी में 126 में से 105 लोगों को दस्तयाब किया गया। जनवरी में दर्ज 146 गुमशुदगी में से 132 लोगों को पुलिस ने तलाश लिया।

सात माह में 353 लोग अब भी लापता

जनवरी से जुलाई तक कुल 1081 गुमशुदाओं में से 353 लोगों का अब तक पता नहीं चला है। इनमें 17 बालक, 59 बालिकाएं, 94 पुरुष और 183 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि खोजने के मामलों में भी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

पिछले साल के गुम लोगों को भी ढूंढा

पुलिस ने वर्ष 2026 में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के साथ-साथ पिछले वर्षों के मामलों में भी लोगों को तलाशने में सफलता हासिल की है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 एवं उससे पूर्व के मामलों में दो बालक, 20 बालिकाएं, 180 पुरुष और 312 महिलाओं सहित कुल 514 लोगों की खोज की गई।

इस साल अब तक 1242 को ढूंढा

वर्ष 2026 में अब तक 46 बालक, 132 बालिकाएं, 352 पुरुष और 712 महिलाएं, कुल 1242 लोगों की खोजबीन दर्ज की गई है। इसमें चालू वर्ष के साथ पूर्व वर्षों के मामलों में हुई दस्तयाबी भी शामिल है। गुमशुदगी के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दुर्ग जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं से जुड़े गुमशुदगी के मामलों पर विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है। पुलिस के लिए चुनौती अब उन 353 लोगों तक पहुंचने की है, जिनका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।