
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। आगामी चुनाव की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने दुर्ग जिले में 27 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। सहायक नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। कानून-व्यवस्था, मतदान दलों का गठन, ईवीएम, परिवहन, मतदाता जागरूकता, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय और मतदान केंद्रों की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
आदेश के अनुसार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह निर्वाचन अवधि में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल के साथ समन्वय देखेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे मतदान दलों के गठन, प्रशिक्षण और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
डिप्टी कलेक्टर संभालेगी ईवीएम व्यवस्था
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिल्ली थामस आदर्श आचार संहिता, राजनीतिक दलों की गतिविधियों और निर्वाचन संबंधी शिकायतों की निगरानी करेंगी। डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम दुर्ग सोनाल डेविड यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जबकि डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर ईवीएम व्यवस्था देखेंगी।
यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को iPhone देने की चाहत में चोर बना युवक, मोबाइल दुकान से चोरी कर भागा; गिरफ्तार
संयुक्त कलेक्टर राहुल कुमार रजक मतदान केंद्रों और मतदान सामग्री से जुड़े कार्य करेंगे। संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम भिलाई नगर-छावनी उत्तम सिंह चौधरी नगर निगम क्षेत्र में निर्वाचन कार्यों के लिए अनुमति और पास जारी करेंगे।
एसडीएम दुर्ग शहर प्रफुल्ल कुमार गुप्ता नगर निगम रिसाली के लिए, जबकि डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम भिलाई-3 प्रकाश सोनी नगर निगम भिलाई-चरौदा और नगर पालिका जामुल के लिए अनुमति एवं पास जारी करेंगे। डिप्टी कलेक्टर अनन्या अग्रवाल सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति और उनकी रिपोर्ट प्राप्त करेंगी।
सीएमएचओ डॉक्टर मनोज दानी मेडिकल टीम, आपातकालीन चिकित्सा और मतदान दलों की स्वास्थ्य व्यवस्था देखेंगे। जिला पंचायत की प्रियंका श्रीरंगे मतदान दलों के लिए निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था करेंगी।
यह भी पढ़ें- Gwalior Weather Update: शहर में मौसम का दोहरा रंग, सुबह-शाम ठंड; दिन में पारा 27 डिग्री के पार