• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा, सेल के सेवानिवृत्त जीएम से 49 लाख की साइबर ठगी

ऐप में लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखने पर उनका भरोसा बढ़ता गया और आरोपी के कहने पर वे अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश करते रहे।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:39:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:43:50 PM (IST)
भिलाई में शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफे का झांसा, सेल के सेवानिवृत्त जीएम से 49 लाख की साइबर ठगी
भिलाई में साइबर क्राइम।

HighLights

  1. करीब डेढ़ महीने के भीतर उन्होंने कुल 49 लाख रुपये निवेश कर दिए।
  2. अचानक मोबाइल एप बंद हो गया और आरोपित से संपर्क भी टूट गया।
  3. तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दुर्गापुर सेल के एक सेवानिवृत्त महाप्रबंधक (जीएम) को दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 49 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर रेंज साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित नेहरू नगर निवासी हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया।

विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनकी बातचीत व्हाट्सएप के जरिए एक व्यक्ति से शुरू हुई l आरोपित ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर कम समय में दोगुना लाभ मिलने का भरोसा दिलाया।


ठग ने पीड़ित से एक निवेश संबंधी मोबाइल एप डाउनलोड कराया और उसी के माध्यम से निवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई। शुरुआत में सेवानिवृत्त जीएम ने 1.5 लाख रुपये निवेश किए।

ऐप में लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखने पर उनका भरोसा बढ़ता गया और आरोपी के कहने पर वे अलग-अलग किस्तों में रकम निवेश करते रहे।

करीब डेढ़ महीने के भीतर उन्होंने कुल 49 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद अचानक मोबाइल एप बंद हो गया और आरोपित से संपर्क भी टूट गया। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं।

पीड़ित ने पहले सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई। ठगी की राशि 49 लाख रुपये होने के कारण मामला रेंज साइबर थाना को स्थानांतरित कर दिया गया।