ड्यूटी जाने से पहले काल बना हाइवा; भिलाई में बीएसपी कर्मचारी की मौके पर मौत, दो साथी गंभीर
भिलाई के सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र बीएसपी के कर्मच...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 12:20:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 12:20:41 PM (IST)
HighLights
- भिलाई में बेकाबू हाइवा ने बाइक को रौंदा; चालक वाहन छोड़ भागा, दुर्ग जिला अस्पताल में घायल भर्ती
- ससुराल से लौटकर नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर जा रहे थे श्याम राव
- टक्कर इतनी भीषण कि कई फीट दूर जा गिरे तीनों, हाइवा जब्त कर चालक की तलाश तेज
भिलाई l सोमवार देर रात भाई के सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीएसपी कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों का इलाज दुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान खुर्सीपार निवासी श्याम राव के रूप में हुई है। वे भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत थे। सोमवार को वे अपने दो साथियों के साथ मरोदा स्थित अपने ससुराल गए थे। वहां से लौटकर उन्हें नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर जाना था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रात में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-5 के जेपी चौक के पास तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम राव की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत इलाज के लिए दुर्ग जिलाहै अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्याम राव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली।