• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई

भिलाई में तड़के दर्दनाक हादसा: सेंट्रल एवेन्यू में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे सेक्टर...और पढ़ें

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 11:11:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 11:11:04 AM (IST)
भिलाई में तड़के दर्दनाक हादसा: सेंट्रल एवेन्यू में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौके पर मौत
भिलाई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत
  2. सुबह करीब चार बजे हुआ हादसा
  3. सेक्टर-6 के रहने वाले थे दोनों मृतक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जाने वाले मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 07 एमबी 5986 में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव सुपेला स्थित मरच्यूरी में रखे गए हैं।


यह भी पढ़ें- उज्जैन में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से ड्राइवर की मौत, सात दिन में यह तीसरी घटना

मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता (23) पिता राजबली गुप्ता, निवासी सड़क नंबर-50, क्वार्टर नंबर 8/एफ, सेक्टर-6 भिलाई और कौशिक दास (15) पिता स्व. चंदन दास, निवासी सड़क नंबर-33, मकान नंबर 3/ए, सेक्टर-6 भिलाई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, कार से शराब की बोतलें और नमकीन भी बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।