_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती को जबरन होटल में ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। इसके बाद वह अपनी बड़ी बहन को लेकर उसे समझाने गई थी। तभी युवक ने उसकी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। युवती ने बताया कि उसकी पहचान खमतराई में रहने वाले गज्जू रजक से थी। युवती गुरुवार को मंदिर गई थी। तभी युवक ने उसे रोककर मिलने के लिए कहा। जब युवती ने मना किया तब वह गालियां देने लगा। वह युवती को जबरन एक होटल ले गया। वहां रूम में युवती ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। युवती ने जब इन्कार किया तब वह मारपीट करने लगा।
युवती किसी तरह वहां से भाग निकली। युवती करीब दो घंटे तक कार पार्किंग में छुपी रही। किसी तरह वह अपने घर पहुंची। उसने महिला थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। तब उसे अभिव्यक्ति एप में शिकायत करने कहा गया। मोबाइल नहीं होने के कारण युवती शिकायत नहीं कर पाई। घर आकर उसने आनलाइन शिकायत की। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बहन को लेकर युवक के घर पर समझाने के लिए गई थी। तब युवक ने युवती और उसकी बड़ी बहन से बेइज्जती की। इसी दौरान उसने युवती की बड़ी बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। युवती ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें- CG में पिता की मौत के सात साल बाद भी नौकरी नहीं, अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त; चार महीने का दिया समय
यह भी पढ़ें...
पत्नी को छोड़कर दूसरे के साथ रहने लगा, ससुर और बेटी ने मिलकर कर दी पिटाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के बिल्लीबंद में रहने वाला ग्रामीण अपनी पहली पत्नी के घर गया था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी और ससुर ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट से घायल ग्रामीण बेहोश गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दूसरी पत्नी ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
कोटा के बिल्लीबंद धनुहारपारा में रहने वाली अनिता धनुहार रोजी मजदूरी करती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे उनका पति जयपाल अपनी पहली पत्नी के घर गया था। इसी दौरान उसके ससुर तीजउ और पहली पत्नी अमृता ने मिलकर जयपाल की पिटाई कर दी।
मारपीट के दौरान तीजउ ने जयपाल के सिर पर लोहे के राड से हमला कर दिया। इससे जयपाल बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद महिला ने घटना की शिकायत कोटा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।