
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में रहने वाले कूलर कारखाना के संचालक के घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटियों को धमकाकर युवकों ने रुपए लूट लिए। इस दौरान कारखाना संचालक अपने बेटे का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए थे। घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
तोरवा के देवरीखुर्द में रहने वाले असलम खान कूलर कारखाना चलाते हैं। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वे अपनी पत्नी को लेकर बेटे की आंख का इलाज कराने अस्पताल गए थे। इस दौरान उनकी दो बेटियों घर पर थीं। उनकी पत्नी ने बेटियों का हाल जानने के लिए घर पर काल किया।
तब उनकी बड़ी बेटी बताई कि करीब आठ बजे मोहल्ले में रहने वाले अंश और ऋषभ उनकी गेट पर आकर पानी मांगने लगे। उनकी छोटी बेटी ने उन्हें पीने के लिए पानी दी। दूसरी बार पानी मांगने पर किशोरी अंदर गई। तभी एक युवक उनके घर में घुस गए। युवक ने दोनों बहनों को धमकाकर उनसे रुपये मांगे। एक युवक घर के बाहर ही था। घटना की जानकारी होने पर असलम अपनी पत्नी को लेकर घर आए। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
यह भी पढ़ें- नईदुनिया के खुलासे का बड़ा असर; बिलासपुर वीआईपी सड़क से हटाए गए चार खतरनाक सूखे पेड़, टला बड़ा हादसा
ये भी पढ़ें..
सूने मकान में चोरों का धावा, मकान में लगा दी आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के जय हिंद नगर में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया। साथ ही मकान में आग लगा दी। इस दौरान मकान मालिक इलाज कराने के लिए बाहर गए हुए थे। मकान मालिक जब घर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।सिरगिट्टी में रहने वाली अनिता राजपूत(50) ने चोरी की शिकायत की है।

महिला ने बताया कि वे इलाज के सिलसिले में बाहर थीं। उनके मकान में ताला लगा था। उन्होंने बताया कि नौ जून को मोहल्ले के लोगों ने उनके मकान से धुंआ निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। तब फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया। मोहल्ले के लोगों ने मकान में दूसरा ताला लगवा दिया था। रविवार को वे घर पहुंची तो सामान चेक किया। तब पता चला कि आलमारी से उनके जेवर और कीमती सामान गायब हैं। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।