• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में 14 को छाएंगे बादल, 17 अक्टूबर को गरज-चमक का अलर्ट, जानें कब से बढ़ेगी ठंड

बिलासपुर में गुरुवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। दिनभर धूप खिलने के बाद रात में न्यूनतम तापमान गिरकर 22.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे हल्की ठं...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:40:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:40:32 PM (IST)
बिलासपुर में 14 को छाएंगे बादल, 17 अक्टूबर को गरज-चमक का अलर्ट, जानें कब से बढ़ेगी ठंड

HighLights

  1. बिलासपुर में लुढ़का पारा, 18.2 डिग्री के साथ पेंड्रारोड सबसे ठंडा, 17 को बारिश के आसार
  2. गुलाबी ठंड की दस्तक बिलासपुर में 14 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, विशेषज्ञ अब्दुल सिराज ने दी चेतावनी
  3. बिलासपुर मौसम अपडेट, 14 को आसमान में छाएंगे बादल, 17 अक्टूबर को बारिश के साथ कड़केगी बिजली

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर में गुरुवार को मौसम सामान्य बना रहा। दिनभर आसमान साफ रहने से धूप खिली रही, शाम ढलते ही हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों में बिलासपुर में वर्षा दर्ज नहीं हुई। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव नहीं, हालांकि कुछ तारीखों पर बादल और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार बिलासपुर में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 14 अक्टूबर को दिन से देर रात तक आसमान में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। 17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी दिनों में मौसम सामान्य से शुष्क रहने के आसार हैं।


ऐसे में लोगों को फिलहाल लगातार वर्षा की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः 0.8 और 2.1 डिग्री नीचे रहे। सुबह और शाम की नमी में भी अंतर दर्ज हुआ।

सुबह सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत और शाम को 71 प्रतिशत रही। 24 घंटे में बिलासपुर में वर्षा शून्य मिली। विभाग ने प्रदेश में अगले दिन एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

तापमान में गिरावट, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

तापमान में गिरावट का असर भी दिखा। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शहर में सुबह सापेक्ष आर्द्रता 82 प्रतिशत थी, जो शाम तक घटकर 71 प्रतिशत रह गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज हुआ। वहीं राजनांदगांव में सर्वाधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।