बिलासपुर में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी और क्षत्रियों को मुस्लिम कहने से मचा बवाल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
GGU Controversy: बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 02:44:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 03:22:20 PM (IST)
GGU यूनिवर्सिटी में महापुरुषों पर टिप्पणी से छात्रों में भारी आक्रोशHighLights
- कैंपस में तनावपूर्ण माहौल, विरोध प्रदर्शन शुरू
- प्रशासन ने मामले की जांच प्रक्रिया शुरू की
- छात्र थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों (Controversy Erupts Guru Ghasidas Central University) में घिर गई है। ला डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों की ओर से इंस्टाग्राम चैट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के बाद कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
महापुरुषों पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश
जानकारी के अनुसार, चैट में भगवान राम, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान परशुराम सहित अन्य महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणियां की गईं। साथ ही क्षत्रिय समाज को मुस्लिम कहा। मामला सामने आते ही छात्रों में नाराजगी फैल गई और विरोध शुरू हो गया। छात्रों ने इसे धार्मिक और सामाजिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।
जांच शुरू, एफआईआर की तैयारी
विवाद बढ़ने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आक्रोशित छात्र दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
इस घटना ने कैंपस में अनुशासन और सोशल मीडिया पर छात्रों के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।