• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

अंबिकापुर में चोरी के आरोप से बचने के लिए युवकों ने फादर के विरुद्ध दर्ज कराई झूठी शिकायत

अंबिकापुर के ख्रीस्त मिलन आश्रम के प्रबंधन ने फादर विनोद तिर्की पर दर्ज कराए गए हत्या के प्रयास के मामले को पूरी तरह झूठा बताया है। प्रबंधन का आरोप है...और पढ़ें

By Asim Sen GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 10:07:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 10:07:56 PM (IST)
अंबिकापुर में चोरी के आरोप से बचने के लिए युवकों ने फादर के विरुद्ध दर्ज कराई झूठी शिकायत
फादर विनोद तिर्की

HighLights

  1. ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर की फायरिंग मामले में नया मोड़।
  2. सुपीरियर ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल।
  3. आश्रम परिसर में लगातार हो रही चोरियों से प्रबंधन परेशान।

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : रिंग रोड नमनाकला स्थित ख्रीस्त मिलन आश्रम के फादर विनोद तिर्की के विरुद्ध हत्या के प्रयास के आरोप के तहत की गई कार्रवाई पर प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि झूठे प्रकरण में उन्हें फंसाया गया है।

आश्रम के संचालक और सुपीरियर हेरमन मिंज ने प्रेस को जारी बयान में बताया है कि ख्रीस्त मिलन आश्रम में पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसकी शिकायत लगातार थाने में की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


हेरमन मिंज के अनुसार चार सितंबर को दोपहर में नमनाकला खटीकपारा निवासी आयुष सोनकर, आजाद सोनकर और उनके साथी आश्रम परिसर में दिनदहाड़े चोरी कर रहे थे। वे लोहे का सामान और अन्य वस्तुएं उठाकर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी सह संचालक विनोद तिर्की को मिलने पर उन्होंने डराने के लिए चिड़िया मारने वाला एयरगन दिखाया, जिससे वे सामान वहीं छोड़कर भागने लगे।

भागने के दौरान कुछ लोग कांटेदार जाली से टकरा गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। दोबारा वे लोग पुनः आश्रम परिसर में घुसे थे। संचालक ने आरोप लगाया कि पकड़े जाने के डर से उक्त लोगों ने खेत में काम कर रहे विनोद तिर्की का वीडियो बनाकर झूठी कहानी गढ़ दी और थाने में जाकर यह आरोप लगाया कि विनोद तिर्की ने उन पर एयरगन और हथियार से हमला किया है, जो पूरी तरह गलत और निराधार है।

दूसरी बार जब वे लोग आश्रम परिसर में घुसे थे तो विनोद तिर्की खेती में काम आने वाले औजार से काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने झूठी कहानी गढ़ दी। हेरमन मिंज ने कहा कि चोरी की घटना में अपराध दर्ज होने की आशंका से आरोपितों ने पहले ही थाने में मनगढ़ंत कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी, ताकि असली मामला चोरी और आपराधिक अतिक्रमण से भटकाया जा सके और खुद को पीड़ित दिखाया जा सके।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर की थर्ड जेंडर मीरा रघुवंश ने पास किया यूजीसी नेट, अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की चाहत

सवाल यह है कि बिना अनुमति के आश्रम के निजी परिसर में उनका प्रवेश क्यों हुआ। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विनोद तिर्की ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। इससे पहले 19 अगस्त 2026 को भी आश्रम से एक टीवी, ट्यूबवेल, विद्युत वायर, केबल, आठ पंखे, लोहे के रॉड, पोल और अन्य सामग्री की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आश्रम प्रबंधन का कहना है कि यह चोरी भी इन्हीं तत्वों द्वारा की गई है।

शिकायत में मांग की गई है कि आयुष सोनकर, आजाद सोनकर और उनके साथियों के विरुद्ध निजी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश, चोरी, चोरी के प्रयास और आपराधिक अतिक्रमण सहित अन्य उचित धाराओं में अपराध दर्ज किया जाए। चार सितंबर को घटनास्थल पर छोड़े गए चोरी के सामान को जब्त कर पंचनामा तैयार किया जाए और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर वैधानिक कार्रवाई कर भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मालूम हो कि आयुष सोनकर नामक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दोस्तों के साथ आश्रम के मैदान में बैठा था उसी दौरान विनोद तिर्की ने उन पर एयरगन से फायरिंग कर दी जिसके छर्रे से वह घायल हुआ। इस प्रकरण में पुलिस ने विनोद तिर्की के विरुद्ध आर्म्स एक्ट व हत्या के प्रयास की धारा के तहत प्रकरण पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।