• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

Indian Railway: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... आज से फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन

Indian Railways News: तीज त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को बहाल करने से रायपुर, बिलासप...और पढ़ें

By Shiv SoniEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 08:53:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 08:53:31 AM (IST)
Indian Railway: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... आज से फिर चलेगी रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन
रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को मिलेगा लाभ (AI generated Image)

HighLights

  1. तीज पर यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत
  2. रायपुर-बिलासपुर-कोरबा यात्रियों को मिलेगा लाभ
  3. रकुरा स्टेशन पर चल रहा है दोहरीकरण कार्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। तीज त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है।

दोहरीकरण कार्य के कारण रद हुई थी ट्रेन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना का कार्य चल रहा है। इसके तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते रेलवे ने पहले 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की थी।


तीज पर्व को देखते हुए लिया फैसला

तीज पर्व के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन का परिचालन बहाल करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 14 सितंबर को रायपुर से कोरबा के बीच अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की सहकारी बैंकों में 7 जिलों की शाखाओं में 60 करोड़ का गबन, 63 पर कार्रवाई