• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में अप्राकृतिक कृत्य के बाद युवक की हत्या, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को उम्रकैद

बिलासपुर के मोपका में अप्राकृतिक कृत्य से नाराज होकर चाकू, तवे और पेचकस से हत्या करने वाले आरोपी हरीश पैकरा को पंचम अपर सत्र न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।

By Kamlesh RajakEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:17:22 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:17:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में अप्राकृतिक कृत्य के बाद युवक की हत्या, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र को उम्रकैद
Demo pic ai

HighLights

  1. मोपका मर्डर केस में आरोपी हरीश पैकरा को आजीवन कारावास।
  2. अप्राकृतिक कृत्य से नाराज होकर चाकू-पेचकस से की थी हत्या।
  3. फिंगरप्रिंट और कॉल डिटेल के आधार पर कोर्ट ने सुनाई सजा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अप्राकृतिक कृत्य किए जाने से नाराज होकर युवक की हत्या करने के मामले में पंचम अपर सत्र न्यायाधीश छाया सिंह ने आरोपी हरीश कुमार पैकरा को आजीवन कारावास और 100 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

मामला मोपका की हाउसिंग बोर्ड कालोनी का है। अभियोजन के अनुसार मोपका निवासी धनसाय ने 26 दिसंबर 2024 को चौकी में सूचना दी थी कि उसका जीजा मनोज कुमार चंद्राकर 19 दिसंबर को पत्नी और दो बच्चों के साथ जर्वे स्थित ससुराल गया था।


24 दिसंबर को वह पत्नी को बैंक में काम होने की बात कहकर अकेले बिलासपुर लौट आया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा। परिजनों ने चिल्हाटी स्थित उसके घर जाकर देखा तो मनोज का शव पलंग पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे और बिस्तर पर खून फैला था।

काल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। इसमें 24 दिसंबर को हरीश कुमार पैकरा (23), निवासी खम्मारडीह, लवन, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से बातचीत होना सामने आया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। अभियोजन के मुताबिक, आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिलासपुर आया था। उसकी मृतक से पहचान हुई थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक उसे घर ले गया और शराब पिलाने के बाद उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इससे नाराज होकर उसने घर में रखे चाकू, तवा और पेचकस से हमला कर मनोज की हत्या कर दी और उसकी मोटरसाइकिल लेकर चला गया।

बरामदगी और फिंगर प्रिंट बने अहम साक्ष्य

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून लगे कपड़े, स्कार्फ, हत्या में इस्तेमाल चाकू, तवा और पेचकस जब्त किए। फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए। सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से मृतक की मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन से बरामद होने, उसकी टी-शर्ट पर खून मिलने और घटनास्थल पर मिले फिंगर प्रिंट के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सका। वह घटना के समय अपनी मौजूदगी के बारे में भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।

साक्ष्यों और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न न्याय दृष्टांतों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- आठ साल के बेटे की कस्टडी पिता को सौंपी, मां को बेटे से मिलने और बात करने का अधिकार रहेगा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।